सेमरताल और गतौरी ग्रामीणों का फूटा गुस्सा…टाह से कहा..कब आएगी सालों से गायब बिजली रानी

IMG-20171121-WA0039बिलासपुर—-जनता कांग्रेस नेता अनिल टाह छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के 21 वें दिन बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गतौरी और सेमरताल की पदयात्रा की है। जनता कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिल टाह सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ पदयात्रा की। इस दौरान जनता से सीधा संवाद भी किया। छत्तीसगढ़िया अधिकार पत्र और अजीत जोगी का शपथ-पत्र बांटां। लोगों को हक और अधिकार की जानकारी दी। वर्तमान सरकार की नाकामियों को भी बताया। अनिल टाह के समर्थकों ने छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा का स्टीकर भी चिपकाया।

Join WhatsApp Group Join Now

                पदयात्रा के 21 वें दिन अनिल टाह बेलतरा विधानसभा के गतौरी और सेमरताल की पदयात्रा की। गतौरी के लोगों ने बिजली समस्या की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि सही वोल्टेज नहीं होने से फ्रीज, कुलर खराब हो गए हैं। शिकायत के बाद भी जेई ने समस्या का निराकरण नहीं किया।

यह भी पढ़ें -  निगम इंजीनियर कोरोना पाजीटिव.. पारिजात एक्टेंशन,तेलीपारा,कस्तुरबा नगर में नए मरीज...बलराम टाकीज रोड, लगरा,पंधी फरहदाखार में पाए गए सर्वाधिक संक्रमित..चाटापारा प्रभावित

            सेमरताल के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति नही मिलने की शिकायत की। अनिल टाह ने कहा छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत करेंगे। ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने की भी जानकारी दी। बुजुर्गों ने 5-6 महीने से निराश्रित पेंशन और वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की जानकारी दी। मजदूरों ने बताया कि रोजगार गारंटी मनरेगा का भुगतान पिछले एक साल से नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -  पंचतत्व में विलीन हुए संपादक निशान्त..सदमें में पत्रकार जगत...मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक

                                       सेमरतालवासियों ने बताया कि नाली निर्माण नहीं होने से घर का गंदा पानी रोड में बहता है। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पदयात्रा के दौरान आधा सैकड़ा लोगों ने जनता कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

        सेमरतला में अनिल टाह आमसभा को भी संबोधित किया। पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें -  आनलाइन भरा जाएगा नामांगन.. जनप्रिनिधियों संग कलेक्टर की बैठक.. कहा.. व्यवस्था में करना होगा सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...