आजाद मंच का एलान..शहर में चार अध्यक्ष होंगे.. पदाधिकारियोंकी सूची जारी..विक्रांत ने बताया.. जल्द करेंगे समिति और पदाधिकारियों की घोषणा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-आजाद मंच प्रमुख विक्रांत तिवारी ने कार्यकारणी की पहली सूची जारी कर संगठन का विस्तार किया है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद विक्रांत ने जिला ग्रामीण और शहर अध्यक्षों के नाम का भी एलान किया है।  मंच का मीडिया प्रभार सुब्रत को थमाया है।
 
             आजाद मंच के प्रमुख विक्रांत तिवारी ने बताया कि आजाद मंच का गठन सामाजिक सरोकार को केन्द्र में रखकर किया गकया है। काफी मंथन और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के बाद कार्रकारिणी का विस्तार किया गया है। विजय सिंह राजपूत को ग्रामीण की जीम्मेदारी सौंपी गयी है। दीपक,सुनील ,विशाल और अजित को शहर का वागडोर दिया गया है। मंच ने  फैसला लिया है कि शहर में लोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल जुलकर संभालेंगे। प्रेस नोट जारी कर मंच प्रमुख ने कहा कि आजाद मंच के कार्यकर्ता अवैध रेत घाटों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।  सिटी बस संचालन को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। इसके अलावा शहर की अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। 
 
              मंच में युवा, छात्र, महिला और विशिष्ठ मोर्चा को प्राथमिकता के साथ स्थान दिया गया है।  सभी लोग मिलकर बेहतर बिलासपुर के संकल्प के साथ जनहित के मुद्दों को गंभीरता के उठाएंगे। इसके लिए शासन प्रशासन का ना केवल सहयोग किया जाएगा। बल्कि अभियान को अंजाम तक पहुंचाने आंदोलन भी किया जाएगा।विक्रांत ने बताया कि फिलहाल मंच ने पहली सूची जारी की है। 
 
 कार्यकारणी की प्रथम सूटी
 
     जिला ग्रामीण की बागडोर आज़ाद विजय सिंह राजपूत संभालेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष आज़ाद रामचंद्र यादव को बनाया गया है। बिलासपुर शहर को 4 भागों में बांटकर तिफरा परिक्षेत्र का अध्यक्ष आज़ाद दीपक राही को बनाया गया है। उपाध्यक्ष आज़ाद करण  राव होंगे। सरकण्डा परिक्षेत्र की जिमा्मेदारी  अध्यक्ष आज़ाद सुनील वर्मा को दिया गया है। उपाध्यक्ष आज़ाद अभिषेक दिवाकर होंगे। मध्य क्षेत्र 1  रेलवे/दयालबंद तेलीपारा गोलबाजार तक की कमान आज़ाद विशाल कश्यप ऊर्फ संभालेंगे। मध्य क्षे्र-2 सदरबाजार-मध्यनगरी से उसलापुर/नेहरूनगर तक के अध्यक्ष आज़ाद अजित शर्मा होंगे।
 
              आज़ाद मंच प्रमुख ने बताया कि जल्द ही दूसरी सूची को भी जारी किया जाएगा। जारी किए जाने वाली सूची  में युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ सबसे अहम आज़ाद मंच विशिष्ठ मोर्चा कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नाम होगा।  इसके अलावा बिलासपुर जिले के सभी विधानसभाओं के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की भी घोषणा किया जाएगा। साथ ही समितियों का भी गठन होगा।
close