कांग्रेस नेता का एलान- काला झण्डा दिखाकर केन्द्रीय मंत्री का अवसरवादी,दम हो तो पीएम का मांगे इस्तीफा,महंगाई करें विरोध..हाथरस घटना के समय कहां थी स्मृति ईरानी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—-प्रेसवार्ता कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की हुंकार रैली का काला झण्डा दिखाकर विरोध किया जाएगा। केशरवानी ने बताया कि दिल्ली,उत्तरप्रदेश, से लेकर गोवा महाराष्ट्र में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। लेकिन भाजपा नेत्री कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बिलासपुर की गरीब जनता परेशान है। पिछले एक साल से केन्द्रीय सरकार ने यात्रीगाड़ियों का परिवहन बन्द कर दिया है। जनता परेशान हलाकान है। जब तक यात्री गाड़ियों का परिचालन पूर्व स्थिति के अनुसार नहीं किया जाता है। भारत सरकार के सभी मंत्रियों का बिलासपुर पर काला झण्डा और विरोध से स्वागत किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                केशरवानी ने बताया कि पिछले एक साल में सात बार रेल परिवहन को रोका गया। विरोध और दबाव पर कुछ दिनों के लिए कुछ गाड़ियों को चालू तो किया गया। लेकिन बाद में उसे भी बन्द कर दिया गया है। जिसके चलते अमीर धरती की गरीब जनता खून के आंसू रोने को मजबूर है।कांग्रेस  नेता ने बताया कि टिकट कटाने के कुछ दिनों बाद रेल प्रशासन का फरमान जारी होता है कि सभी टिकट कैंसिल किए जाते है। जनता नोटबंदी की तरह रेलवे कांउटर पर लाइन लगने को मजबूर होती है।

        जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हमने लाठी खाकर केवल कोयला परिवहन के लिए जोन आंदोलन नहीं किया है। मेन्टनेन्स,इन्टलाकिंग और अपग्रेडेशन के नाम पर यात्री गाड़ियों को रोका गया है। लेकिन कोई भी पटरी मालगाड़ियों से खाली नहीं है। समझ में नहीं आता है कि आखिर यह सब हो क्या रहा है। सैकड़ों छोटे लेकिन स्टेशन के स्टापेज को बन्द कर दिया गया है। गरीब जनता कमाने के नाम पर गवाने को मजबूर है। दो से तीन गुना किराया का भुगतान करना पड़ रहा है। विरोध करने वालों पर अपराध दर्ज किया जाता है। प्रदेश को भारी राजस्व का नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

 महिला विरोधी का लगाया आरोप           

                       प्रेस वार्ता के दौरान केशरवानी ने केन्द्रीय मंत्री को महिला और दलित विरोधी बताया। उन्होने कहा कि सबरीमाला मंदिर में केन्द्रीय मंत्री ने महिलाओं के प्रवेश पर विरोध किया था। आज छत्तीसगढ़ में हुंकार भरने आ रही है। उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि भाजपा शासन में छत्तीसगढ़ महिला और बाल अपराध में नम्बर वन और टू से कभी नीचे नहीं आया। आज प्रदेश में अपराध ग्राफ गिरा है। स्मृति ईरानी को यहां कुछ हासिल होने वाला नहीं है। उत्तरप्रदेश में बाहुबलि विधायक ना केवल बलात्कार करता है। बल्कि उसके पिता को थाना में मरवा भी देता है। हाथरस में सामुहिक बलात्कार की घटना देश अभी भूला नहीं है। पुलिस की लाठी के दम पर रात्रि को अंतिम संस्कार कराया जाता है।

               विजय केशरवानी ने स्मृति ईरानी को दलित विरोधी  और अवसर बादी भी बताया। विजय ने कहा हैदराबाद में रोहित वेमुला आत्महत्या के लिए स्मृित ईरीनी जिम्मेदार है। एक समय मुख्यमंत्री मोदी की इस्तीफा मांगने वाली स्मृति ईरानी को मंहगाई के खिलाफ मुंह खोलना चाहिए। दम हो तो महंगाई के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री से इस्तीफा भी मांग कर दिखाएं। 

मंदिर पर दिया गया बयान अभी देश की महिलाएं भूली नहीं है। कभी मोदी का इस्तीफा मांगने वाली स्मृति ईरानी आज मोदी की तारीफ करते नहीं अघाती। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि कभी बुरे लगने वाले मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उन्हें क्यों सही लगते हैं। यह जानते हुए भी कि मोदी की नीतियों से देश का एक एक नागरिक खून के आंसू रोने को मजबूर है।

                   खुद को आंटी नेशन वन कहने वाली तात्कालीन मानव संसाधन मंत्री केन्द्रीय मंत्री ईरानी को बताना होगा कि तेलंगाना के हैदराबाद में वेमुला के आत्महत्या के लिए कौन जिम्मेदार है। ऐसी महिला और दलित विरोधी मंत्री को अत्याचार की दुहाई देने का कोई अधिकार नहीं है। यदि दम है तो उत्तरप्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ  हुंकार रैली निकालकर दिखाएं। बताएं हाथरस और उन्नाव में महिलाओं के साथ क्या हुआ।

close