लिपिकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान.. रोहित ने कहा..देना होगा प्रमोशन समयमान वेतन..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ नें अनिश्चित कालीन हड़ताल का एलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय समेत अधीनस्थ तहसील कार्यालाय के लिपिको के लंबित समयमान एवं पदोन्नति हेतु जिला कलेक्टर को पंद्रह दिन का समय दिया है। यदि निर्धारित समय के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो सभी लिपिक काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
 
                       छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी नें प्रशासन को अनिश्चित कालीन हड़ताल चुनौती दी है। रोहित ने बताया कि कलेक्टर कार्यालय समेत अधीनस्थ तहसील कार्यालाय के सभी लिपिको के लंबित समयमान एवं पदोन्नति दिए जाने की मांग की है। पंद्रह दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। निर्धारित समय में मांग पूरी नहीं पर काम बंद करने का एलान किया है।
 
            संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी नें बताया की जिला कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर और अधीनस्थ तहसील कार्यलयो का समय मान एवं पदोन्नति लम्बे समय से लंबित है। शासन के नियमानुसार  समयमान वेतनमान बिलासपुर के लगभग सभी विभागो मे दिया जा रहा है। लेकिन कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों का वर्ष 2016 से समय मान वेतन मान लंबित है।  जिले के प्रमुख कार्यलाय मे चिराग तले अंधेरा वाली कहावत जैसी स्थिति है। साथ ही लिपिको की पदोन्नति समिति भी कई वर्षो से रुकी है। 
 
               रोहित ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार प्रति वर्ष जनवरी माह मे पदोन्नति समिति की बैठक करने का निर्देश है। संघ ने पहले भी भी इस तरफ जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। बावजूद इसके पदोन्नति समयमान नहीं मिलने से कलेक्टर बिलासपुर के सभी कर्मचारियों मे आक्रोश है।
 
             रोहित ने कहा कि जिला प्रसासन के ढुलमुल रवैये को देखते हुए संघ ने फैसला किया है कि यदि 15 दिनों के अन्दर .यानि 29 मार्च तक पदोन्नति समयमान का लाभ कर्मचारियों को नहीं दिया गया तो 30 मार्च से जिला कलेक्टर कार्यालय समेत अधीनस्थ तहसील कार्यलयो का काम काज ठप्प कर दिया जाएगा।  सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रसासन की होंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close