सीनियर ब्लू टीम का एलान..विन्टेश ने बताया.. 65 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा..17 से टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट प्रतियोगिता का होगा आगाज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—क्रिकेट संघ बिलासपुर ने  सिनियर बिलासपुर ब्लू टीम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर क्रिकेट संघ बिलासपुर ने 12 अगस्त को बिलासपुर सीनियर का ट्रायल लिया गया था। ट्रालल  का आयोजन रघुराज सिंह मैदान में किया गया। इसमें 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 
 
              चयनकर्ता देवेंद्र सिंह,  टी साई कुमार, राजेश शुक्ला और कमल घोष ने खिलाड़ियों के फिटनेस बल्लेबाजी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को ध्यान में बिलासपुर ब्लू टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
 
         चुने गए खिलाड़ियों के नाम सैय्यद नावेद अली (कप्तान), रणदीप सिंह चावला, इम्तियाज खान, वासुदेव बरेट, आदिल अहमद, शुभम यादव,  रोहित नेतानी, अभिजीत टाह, सनी पांडे, मयंक यादव, अभिषेक शाहगौरा, अनुराग मिश्रा, विनय खंडेलवाल, साहिल पुरी गोस्वामी, अरविंद धीरज, हर्षित जायसवाल है। चयनकर्ताओं ने दीपक सिंह बघेल का नाम स्टैंड बाय में रखा है। प्रवीण कुमार को टीम कोच जिम्मेदारी दी गयी है। 
 
17 अगस्त से टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट  प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता
 
       बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि 17 अगस्त से टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट  प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता प्रारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के आरडीसीए मैदान और शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल , भिलाई और कांकेर मैदान में होगा।  ए, बी, सीडी और डी ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप ए में बिलासपुर ब्लू, नारायणपुर, कवार्ध और जांजगीर चांपा की टीम होंगी। ग्रुप बी में रायगढ़, कोरिया, महासमुंद और रायपुर ब्लू को रखा गया हैं। ग्रुप सी में दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी और जसपुर शामिल हैं। ग्रुप डी में बस्तर, कोरबा, दुर्ग और सरगुजा की टीमें होंगी।
 
                विन्टेश ने बताया कि बिलासपुर ब्लू का पहला मैच कवर्धा  के मध्य 17 अगस्त दोपहर को होगा।  दूसरा मैच जांजगीर चांपा के मध्य 18  अगस्त सुबह और तीसरा मैच नारायणपुर के मध्य 19 अगस्त को दोपहर में होगा। तीनों मैच रायपुर स्टेडियम में खेले जाएंगे।  सेमीफाइनल मैंच  ग्रुप ए और ग्रुप सी के मध्य होगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप बी और ग्रुप डी के बीच खेला जाएगा। 
 
           छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिक्रेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई, देवेन्द्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, सुशांत राय, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह और भूपेंद्र पांडे ,सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी , फिरोज अली, अभिषेक सिंह, रोहित ध्रुव,महेश दत्त मिश्रा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। 
close