टीचर्स एसोसिएशन का एलान…22 को हड़ताल.. संगठनों में होगी चर्चा…बनाएंगे शासन पर दबाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
राज्य शासन ,संतान पालन अवकाश,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ,
बिलासपुर—टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष संजय शर्मा  ने बताया कि प्रदेश के सभी शिक्षक 22 अगस्त से हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल के दौरान पूर्ण पेंशन और सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति के लिए मिलकर निर्णय लिया जाएगा। संजय ने कहा प्रथम नियुक्ति की तारीख की गणना कर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन, सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से क्रमोन्नति, अवरुद्ध पदोन्नति की मांग के अलावा प्राचार्य पद को वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल करने के मुद्दे पर शिक्षक संघ मिलकर काम करेंगे।
                                  शिक्षक नेता संज य शर्मा ने बताया कि हमनने 2013 में मिलकर शिक्षकों के समान 6 वें वेतन के लिए काम किया। और फिर समतुल्य वेतन मिला। संविलियन की लंबी और अहम लड़ाई लड़े। 2017 में संविलियन मिला।  3 साल लगातार पुरानी पेंशन के लिए मिलकर काम किया। इसके बाद  पुरानी पेंशन लागू हुई।
                                            शिक्षक नेता ने बताया कि 1 लाख 65 हजार शिक्षको का पुराना पेंशन योजना लंबित है। इसमे एलबी संवर्ग के 83 हजार सहायक शिक्षक और 82 हजार शिक्षक, व्याख्याता है। पुरानी पेंशन में अभी भी बड़ी पेंच है। सहायक शिक्षक स्वतंत्र रूप से वेतन विसंगति के लिए लड़े लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। प्रथम नियुक्ति से क्रमोन्नति में सहायक शिक्षक को समयमान नहीं दिया जा रहा है। न्यायालय में पदोन्नति पर रोक है। प्राचार्य के पद को वन टाइम रिलेक्सेशन में शामिल नही किया गया। इन सबसे शासन को ही लाभ मिला है।
           संजय ने कहा 22 अगस्त से हड़ताल की स्थिति में डीए और एचआरए के लिए हड़ताल को चर्चा होगी।  इसमें छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ शामिल होंगे।आगामी समय मे शिक्षक हित के मुद्दे को सर्वोपरि रखते हुए 1 मांगपत्र और  डीए और एचआरए के लिए पृथक से मांग पत्र पेश करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close