विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की घोषणा..विधानसभा सचिवालय का आदेश..नगर विधायक शैलेष IN..तखतपुर विधायक OUT…पढ़ें अन्य यूनिवर्सिटी कार्यपरिषद में शामिल नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–विधानसभा सचिवालय ने एक आदेश जारी कर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय समेत प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए कार्यपरिषद सूची आदेश जारी किया है। सचिवालय की तरफ से उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सदस्यों के नाम से अवगत कराया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय को पहली शामिल किया गया है। लेकिन तखतपुर विधायक और शासन की संसदीय सचिव रश्मि सिंह को सूची में स्थान नहीं दिया गया है। जानकारी देते चलें कि इसके पहले रश्मि सिंह अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में का भी नाम शामिल था। लेकिन इस बार उन्हें स्थान नहीं दिया गया है। सचिवालय ने कमोबेश सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर कार्यपरिषद सदस्यों के नाम को भेज दिया है। साथ ही निर्देश भी दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 विधानसभा सचिवालय ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, शहीद नन्दकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ और शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की कार्यपरिषद नाम का एलान किया है। पत्र में बताया गया है कि  कार्यपरिषद के नाम का फैसला परिषद के पदेन अध्यक्ष की उपस्थिति में 21 दिसम्बर 2022 को किया गया है। सचिवालय से उच्च शिक्षा विभाग को दिए गए पत्र में निर्देश भी दिया गया है कि तीनों विश्वविद्यालयों से जारी  की जाने वाली अधिसूचना की प्रतियां विश्वविद्यालय के साथ ही कार्यपरिषद के सदस्यों समेत सचिवालय को भी प्रेषित किया जाना है।

     सचिवालय से जारी अटल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की सूची में नगर विधायक बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय के अलावा, पाली तानाखार विधायक मोहित राम, मरवाही विधायक डॉ. के.के.ध्रुव, मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहिले और अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, को शामिल किया गया है। बताते चलें कि नई सूची जारी होने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कार्यपरिषद में तखतपुर विधायक और राज्य शासन की संसदीय सचिव रश्मि सिंह भी शामिल थी। अब उनके स्थान पर शैलेष पाण्डेय को शामिल किया गया है।

  इसके अलावा शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सूची में रामपुकार सिंह, चक्रधर सिंह सिदार, प्रकाश शक्राजीत नायक, उत्तरी गणपत जांगड़े और लालजीत सिंह राठिया को स्थान दिया गया है। इसी तरह बस्तर स्थित शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्याल कार्यपरिषद में बिलासपुर के आदिवासी नेता संतराम नेताम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, चन्दन कश्यप, लखेश्वर पटेल और सावित्री मनोज मण्डावी को जगह मिली है। 

Share This Article
close