अनीता कश्यप होंगी वार्ड क्रमांक 16 से कांग्रेस प्रत्याशी,श्रद्धा जैन से होगा मुकाबला

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।कुदुदंड क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 की भाजपा पार्षद निधि जैन के निधन के बाद खाली सीट के लिए नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान चुनाव आयुक्त ने कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नेताओं में प्रत्याशी चयन को लेकर राय मशविरा भी शुरू हो गया है। कयास लगाया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 16 की प्रत्याशी के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन निधि कोमल जैन की बेटी श्रद्धा जैन के नाम का ऐलान कर कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 16 से कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी का चयन कर लिया है। जल्द ही नाम का खुलासा किया जाएगा । बताया जा रहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने प्रदेश संगठन के निर्देश पर अनीता कश्यप को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

जानकारी देते चले की अनीता कश्यप शहर की प्रमुख व्यवसाई रतन लस्सी परिवार की बहू है। अनीता कश्यप और उनके परिवार को कट्टर कांग्रेसी माना जाता है। रायशुमारी के बाद संगठन ने अनीता कश्यप पति हिमांशु कश्यप को मैदान में उतारने का फैसला किया है। जानकारी मिल रही है कि आज शाम 4:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी पत्रकार वार्ता कर वार्ड क्रमांक 16 से प्रत्याशी का नाम का ऐलान कर सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close