आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज..थाना पहुंचे परिजन.. शिक्षक गिरफ्तार..माफीनामा के बाद कोर्ट ने छोड़ा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— विष्णुनगर कुदुदण्ड स्थित स्कूल के एक शिक्षक को छात्रों के परिजनों के वाट्सअप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डालना भारी पड़ा है। पोस्ट की जानकारी देखते ही देखते ग्रुप से बाहर पहुंच गयी।  शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने पोस्ट डालने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। लेकिन दोनों वर्ग समुदाय के प्रयास से कोर्ट ने शिक्षक को माफीनामा लिखाने के बाद छोड़ दिया है। कोर्ट की इस कार्रवाई का दोनों समुदाय ने स्वागत किया है। 
 
          जानकारी के अनसुार विष्णुनगर कुदुदण्ड स्थित स्कूल में पढने वाले छात्रों के परिजनों का एक शिक्षक ने ग्रुप बनाया। ग्रुप में स्कूल के शिक्षक ने कुछ आपत्तिजनक पोस्ट डाला। पोस्ट को लेकर ग्रुप में शामिल नाराज अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। वर्ग समुदाय के लोगों के लोगों ने बताया कि शिक्षक की हरकत से ठेस पहुंची है। शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवआई की जाए। शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 295(A) का अपराध दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। 
 
                    पुलिस कार्रवाई की जानकारी के बाद कुदुदण्ड में रहने वाले सर्वधर्म के युवा चेहरों ने  सिविल लाइन पहुंचकर दोनों वर्गों के बीच समझाइश देकर सुलह का प्रयास किया। भाजपा नेता रोहित मिश्रा, कांग्रेस नेता रेहान रजा, नवीन तिवारी,फरीद खान बबली मंगला, विकेश यादव,कासिम खान,नाजिम खान,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, चंद्रशेखर बाजपेयी, रमन दुबे,अमित मिश्रा, ने सूझबूझ से दोनों समुदाय के लोगों ने प्रयास की तारीफ की। दोनों समुदाय के बीच सुलहनामे को कोर्ट ने मुहर लगाया।  जिला न्यायालय ने शिक्षक को दुबारा गलती नहीं करने की चेतालवनी देते हुए माफीनामा लिखवाया । इसके बाद कोर्ट ने आरोपी शिक्षक को छोड़ा।
 
            सर्वधर्म युवाओं की इस पहल का सभी ने ना केवल स्वागत किया। बल्कि शहर की अमन चैन को बरकरार रखने के लिए किए युवाओं के प्रयास की जमकर तारीफ भी की है। भाजपा युवा नेता रोहित ने बताया कि शहर को प्रदेश में शांति का टापू कहा जाता है। हम किसी भी सूरत में किसी को शहर के वातावरण को दूषित नहीं करने देंगे। समस्याओं को भाईचारे के साथ मिल बैठकर दूर करंगे।
 
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close