शिक्षाकर्मी मोर्चा की एक और कामयाबी,बस्तर-राजनांदगांव के बहाल शिक्षाकर्मियों की पुराने स्कूलों में हुई वापसी

Shri Mi
3 Min Read

teachers_bahali_indexरायपुर।पिछले महीने में हुए  हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए शिक्षा कर्मियों की बहाली तो हो रही है। लेकिन उनकी पोस्टिंग बहाली के बाद दूर के स्कूलों में  की जा रही थी। शिक्षक मोर्चा ने इसका विरोध किया और इस मामले में मोर्चा को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसके तहत बहाल किए गए शिक्षा कर्मियों को पुनः पुरानी शालाओँ में पदस्थ करने का आदेश जारी होने लगा है। इस तरह के आदेश राजनांद गांव ,बस्तर-जगदलपुर जिले मं जारी कर दिए गए हैं।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now

शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने बताया कि हड़ताल के दौरान  28 नवंबर को जगदलपुर जिला के 15 शिक्षकर्मियो को बर्खास्त कर दिया गया था। प्रयास के बाद संचालक द्वारा कार्यवाही शून्य करने का आदेश जारी करने के बाद 8 शिक्षाकर्मियो को जिला पंचायत सीईओ द्वारा मूल शाला में बहाल किया गया था, परन्तु जगदलपुर जिला संचालक राजेश गुप्ता सहित 7 लोगो को बहाल कर मूल शाला से 50-80 km दूर पोस्टिंग कर दिया गया था।इस बीच मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा, केदार जैन, सधीर प्रधान,मनोज सनाढ्य, प्रवीण श्रीवास्तव, बसंत चतुर्वेदी, राजेश गुप्ता, शैलेन्द्र तिवारी, गिरिजाशंकर शुक्ला, द्वारा मूल शाला में बहाली हेतु निरन्तर प्रयास किया गया।बुधवार  3 जनवरी को  को राजेश गुप्ता सहित सभी साथियो को मूल शाला में बहाली आदेश जारी हुआ।

वहीं शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा केदार जैन ने बताया कि बस्तर जिले में बर्खास्त 7 शिक्षक पंचायत संवर्ग राजेश गुप्ता, शैलेन्द्र तिवारी,वेदप्रकाश सोनी, जोगेन्द्र यादव,भुवन दिवान,रंजना समन्तकर शरद श्रीवास्तव को बर्खास्तगी समाप्त कर पूर्व में अन्यंत्र शालाओ में पदस्थ किया गया था जिन्हें बुधवार  3 जनवरी को जिला पंचायत सी ई ओ ने मूल शाला में पदस्थ करते हुए बहाल कर दिया गया है।

इसके अलावा शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने बताया कि राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक में बर्खास्त 3 सहायक शिक्षक पंचायत शशांक साहू, गिरगांव,टोमन चंद्रवंशी, गिरगांव,व ललित महाजन,मरगांव को बर्खास्तगी समाप्त कर मूल शाला में बहाल कर दिया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close