एन्टी क्राइम,साइबर टीम का धमाका… मिनीबस्ती में नशे का जखीरा बरामद..3 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार..साढ़े 6 लाख का सामान जब्त

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— एन्टी क्राईम और साइबर टीम ने धावा बोलकर जरहाभाठा से नशे का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी है। परिवार के कई सदस्य सजा भी काट रह हैं। उमेश कश्यप ने बताया कि दो अलग अलग ठिकानों पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21, 22 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
 
बरामद सामाग्री
 
बिलासागुड़ी में खुलासा के दौरान उमेश कश्यप ने बताया कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मिनीबस्ती में कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशे का जखीरा बरामद किया गया है। संयुक्त टीम ने दो अलग अलग स्थानों से प्रतिबंधित नाइट्रा टेबलेट, नशीली इंजेक्शन बरामद किया है। आरोपीयों के कब्जे से 12,500 नग नाइट्रा टेबलेट, 1937 नग नशीली इंजेक्शन, 460 नग एविल इंजेक्शन जब्त किया गया है। साथ ही एन्टी क्राइम टीम ने बिकी रकम 27,000 रूपए नगद के अलावा 4 नग मोबाईल, कुल कीमती करीबन 2,50,000 रूपयों का माल बरामद किया है। 
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
1) पल्लवी जांगड़े पति आकाश कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा,सिविल लाईन।
2) संजू टण्डन पिता बुंदरू टण्डन उम्र 26 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा, सिविल लाईन।
3) दो अलग अलग स्थानों से तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया। 
 
              बिलासागुड़ी में पत्रकार वार्ता के दौरान एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि एन्टी क्राईम और सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने दो अलग अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशे का जखीरा बरामद किया है। 
 
              सवाल जवाब के दौरान उमेश क्श्यप ने बताया कि संयुक्त टीम ने दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पांच लोगों को हिरासत में लिया। मुखबीर की सूचना पर पहली कार्रवाई मिनी बस्ती जरहाभाठा में अंजाम दिया गया। मुखबीर ने बताया कि पल्लवी जांगडे चंदेला नगर में किराये का मकान लेकर रिश्तेदारों के साथ नशे का कारोबार कर रही है।
 
                                   संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर मकान से तीन संदेहियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम पल्लवी जांगड़े और संजू टण्डन बताया। इस दौरान एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पल्लवी के पास से पुलिस ने Nitrazepam Tablets IP Nitrosun 10 tablet कुल 8000 नग टेबलेट बरामद किया। आरोपी संजू टण्डन के कब्जे से rexogesic 2ml ampoule buprenorphine injection कुल 455 नग नशे का सामान जब्त किया गया। नाबालिग के कब्जे से rexogesic 2ml ampoule buprenorphine injection कुल 308 नग और बिक्री रकम 27000रूपये जब्त किया गया।
 
             एडिश्नल एसपी ने बताया कि 2 नग मोबाईल को टीम ने अपने कब्जे में लिया है। पहली कार्रवाई में  1,27490 रूपए के माल को बरामद किया गया। तीनो आरोपीयो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गयी है। तीनो आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
दूसरी बड़ी कार्रवाई
 
                     एडिश्नल एसपी उमेश ने बताया कि इसी तरह एन्टीक्राइम टीम को जानकारी मिली कि एक महिला अपने घर मिनी बस्ती जरहाभांटा मे अवैध तरीके से मादक पदार्थों की बिक्री कर रही है। जानकारी के एन्टी क्राइम टीम ने घेरा बंदी कर मौके से एक नाबालिग लडकी को पकडा है। पूछताछ के बाद एक नाबालिग लड़के को भी नशे का कारोबार करने के आरोप में पकड़ा गया।
 
                       तलाशी के दौरान नाबालिग लडके के कब्जे से NITROSUN-10- 10 MG टेबलेट कुल 4500 नग और नाबालिग लडकी के कब्जे से BUPRENORPHINE IUPRINE INJECTION- 1173 नग के अलावा  AVIL INJECTION -10, ML-460 नग बरामद किया गया। एक नग मोबाइल को भी पुलिस टीम ने कब्जे में लिया।  संयुक्त टीम ने कुल 1,14,904 रूपये का सामान राजसात किया ै। दोनो नाबालिगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज करने के साथ ही दोनों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
        बरामद सामान की कीमत करीब 6,50,000 रूपयों से अधिक है। पूरी कार्रवाई में एन्टीक्राइम और साइबर टीम का अहम और विशेष प्रयास रहा।
close