राजधानी एक्सप्रेस का अंटेडर खतरनाक ड्रग्स से साथ गिरफ्तार…मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई…करीब 6 MDMA जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर—-तारबाहर पुलिस ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अटेंडर को खतरनाक श्रेणी के ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अटेंडर के पास से पुलिस ने 5.93 ग्राम मेथममेटाफाइन बर्फ ड्रग बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम ओमकुमार जाटव है। आरोपी किरवाड़ा पोस्ट पहरिया नगर जिला करौली राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी का हाल मुकाम द्वारिका नई दिल्ली है। आरोपी से खतरनाक ड्रग्स के अलावा नगद भी बरामद किया गया है।
ताबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि एसीसीयू के सहयोग और पुलिस कप्तान के निर्देश पर कार्रवाई कर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के अटेंडर को खतरनाक किस्म के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि हाई प्रोफाइल,पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अपराधी प्रवृत्ति के लोग दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेन का प्रयोग कर रहे हैं। ट्रेन में टैंडर बेसिस पर साफ-सफाई खाना और सामान सप्लाई का कार्य करने वाली कंपनी के वर्कर तस्करी में शामिल हैं। राजधानी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति रविवार को अवैध ड्रग सप्लाई करने बिलासपुर आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। 
कार्यवाही को अंजाम देने टीम को साईं मंदिर तारबाहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। जो  राजधानी एक्सप्रेस में सामान सप्लाई का कार्य करता है। गंभीरता के साथ  पूछताछ करने पर अवैध ड्रग क्रिस्टल मेथ/गति रखना बताया। आरोपी सावधानी के साथ अवैध मादक पदार्थ को छिपा कर रखा था। गवाहों के समक्ष विधिवत बरा्मद किया गया।
बरामद मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन की पुष्टि हुई। मनोज नायक ने बताया कि ड्रग को आमतौर पर गति/एक्स्टसी/MDMA/मौली आदि के नाम से जाना जाता है। यह एक मनो-सक्रिय दवा है जो मुख्य रूप से मनोरंजक उद्देश्य और शक्ति को बढ़ाने में प्रयोग होता है।
पूछताछ के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ बिक्री करने वाले का पता लगाया गया। साथ ही उपयोग करने वालों की जानकारी को भी हासिल किया गया है।
close