कैमरे में कैद होगा नया साल का जश्न ..गड़बड़ी मतलब कार्रवाई..पुलिस बैठक में दो टूक.निर्देशों का करना होगा पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– जनता में नव वर्ष स्वागत के मद्देनजर 31 दिसम्बर को शहर के विभिन्न होटल रेस्टोरेंट में होने वाले आयोजन को ध्यान में रखते हुए  संचालकों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक का आयोजन बिलासागुड़ी में किया गया। बैठक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने संबोधित किया।
 
                 बैठक में सभी लोगों को उमेश कश्यप ने बताया कि नए साल को देखते हुए जिला प्रशासन से जारी निर्देशों का पालन किया जाना जरूरी है। नया साल में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार सुनिश्चित किया जाना है। किसी भी प्रकार का कार्यक्रम खुले और सार्वजनिक स्थानों में प्रतिबंधित है। 
 
           उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि जुलूस, रैली नही निकालने वालों पर कार्रवाई होगी। कार्यक्रम स्थल पर क्षमता का 50 प्रतिशत या अधिकतम 200 लोग ही एकत्रित हो सकेंगे। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा होना बहुत जरूरी है। साथ ही आयोजकों को कार्यक्रम का वीडियो ग्राफी कराना होगा।
 
               अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी की दी कि कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 12:30 ही किया सकेगा। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के मंच /पंडाल नही लगाया जाएगा। कोलाहल अधिनियम का पालन किया जाना जरूरी होगा। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पास जारी होना चाहिए। साथ ही रजिस्टर में आने वालों की जानकारी भी दर्ज हो।
 
                     किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। एनजीटी और शासन के नियमों का पालन नहीं कलते पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई होगी। अलग से पार्किंग व्यवस्था रखना होगा ,पार्किंग में पर्याप्त रौशनी होना जरूरी है। साथ ही आयोजन स्थल पर अग्निशमन यंत्र की विशेष व्यवस्था आयोजको की जिम्मेदारी होगी।
 
            कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के अलावा थाना प्रभारी सिविल लाइन शनीप रात्रे ,थाना प्रभारी तार बाहर प्रदीप आर्य समेत शहर के विभिन्न होटल के संचालक विरशेष रूप से मौजूद थे।

TAGGED: , , , ,
close