निगम-मंडलो मे नियुक्ति को लेकर गतिविधियां तेज,शुक्रवार को जारी हो सकती है लिस्ट

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।सरकार के निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियां होने जा रही है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की सहमति के बाद शुक्रवार को सूची जारी हो सकती है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बे्रवरेज कार्पाेरेशन, मार्कफेड, सीएसआईडीसी और मंडी बोर्ड में नियुक्तियां नहीं होंगी।इधर यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्रियों से दो दिन तक चर्चा के बाद करीब दो सौ पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के नाम फाइनल कर लिए हैं, जिन्हेंं निगम-मंडल में पद दिया जाना है। यह भी तय हो गया है कि किस नेता को किस निगम-मंडल अथवा आयोग में पद दिए जाएंगे।अंदरखाने से यह चर्चा है कि निगम-मंडलों में सभी मंत्रियों की राय को महत्व दिया गया है। गुटीय संतुलन बनाने की भी कोशिश की गई है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के अनुमोदन लेकर देर शाम-रात तक सूची जारी होने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close