शिक्षक भर्ती मामला-स्कूलों में 26 सौ व्याख्याताओ की नियुक्ति

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 2671 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन शिक्षकों को नियुक्ति आदेश कब तक जारी किए जाएंगे। इसका निश्चित समय सीमा बताना संभव नहीं है। यह जानकारी आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य डॉ रमन सिंह ने जानना चाहा कि क्या स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14580 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में विज्ञापन 9 मार्च 2019 को जारी किया गया था? यदि हां तो उनमें से कितने पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया? यदि नहीं तो क्यों? शिक्षकों को नियुक्ति आदेश कब तक जारी कर दिए जाएंगे? उन्होंने यह भी सवाल किया है कि व्याख्याता के 3177 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम कब कब किया गया है? जिनका दस्तावेज सत्यापन पूर्ण हो चुका है क्या उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है? यदि नहीं तो क्यों और कब तक जारी किया जाएगा?

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14580 शिक्षकों की भर्ती के संबंध में विज्ञापन जारी किया गया था. व्याख्याता के 2671 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति आदेश कब तक जारी किए जाएंगे। इसका निश्चित समय सीमा बताना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि व्याख्याता के 3177 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का काम 5 नवंबर 2019 से 6 फरवरी 2021 तक किया गया है और 2671 को नियुक्ति पत्र जारी किया जा चुका है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close