अलसुबह डीजे को लेकर दो ग्रुप में विवाद..दोनो तरफ से जमकर हुई पत्थरबाजी..कई घायल..दो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिम्स चौक के पास दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे दो समितियों के संचालकों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। मामले डीडे गाड़ी को आगे बढ़ाने को लेकर हुआ। इस दौरान दोनो तरफ से वाद विवाद हुआ। देखते ही देखते दो तरफ पत्थरबाजी शुरू हुई है। इस दौरान डीजे को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
                सिटी कोतवाली पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभिजीत तिवारी साथियो के साथ शिव चौक कुदूदण्ड दुर्गा मुर्ति विसर्जन करने वाहन से डीजे के साथ पचरी घाट के लिए रवाना हुआ। जब कुदुदण्ड की टीम सिम्स के आगे कोरोना चौक पहुंची। इसी दौरान शैलेष कश्यप और उसकी टीम भी चांटीडीह सरकण्डा से दुर्गा मुर्ति और डीजे के साथ विसर्जन करने पहुंच गयी।
 
                     पुलिस के अनुसार सिम्स् और करोना चौक के बीच डीजे गाड़ी को आगे बढ़ाने को लेकर दोनो गुटों के बीच विवाद हो गया। सरकन्डा की टीम ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। इसके बाद दूुसरी तरफ से भी पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके चलते दोनो पक्षों ने एक दूसरे के डीजे तो पत्थर से ना केवल तोड़ा.बल्कि कुछ असामाजिक तत्वनों ने घातक हथियार लहराकर डराया, धमकाया भी।
 
             दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध कायम किया गया। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपियो की संख्या अधिक होने के कारण प्रकरण मे आईपीसी की धारा 294, 323, 506,427,147 के अलावा आईपीसी की धारा 147 भी दर्ज किया गया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ हो रही है। पूछताछ की प्रक्रिया में दोनो पक्षो के आरोपियो की पता साजी भी जा रही है।
close