अरपा अर्पण महाभियान अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग…निगम उपायुक्त ने जारी किया वीडियो..कहा…पेड़ पौधों पर पोस्टर लगाना दण्डनीय अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-अरपा अर्पण महाअभियान का आंदोलन धीरे धीरे जनआंदोलन बनता जा रहा है। लोग बढ़चढ़कर पेड़ पौधों को पिन,कील कांटे और विज्ञापन पोस्टरों को निकाल रहे हैं। इसी क्रम में अरपा अर्पण महाभियान के सदस्य श्याम दुबे की अगुवाई में आयुक्त महोदय नगर निगम बिलासपुर को लिखित ज्ञापन दिया। साथ ही पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की मांग को दुहराया है।
श्याम दुबे ने बताया कि विज्ञापन शाखा प्रभारी उपायुक्त राजेन्द्र पात्रे ने विडीयो जारी कर लोगों से पेड- पौधों पर किल- पिन और विज्ञापन नहीं लगाने को कहा है। साथ ही निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की सूरत में कठोर कार्यवाही की बात कही है। राजेन्द्र पात्रे ने पेड़ पौधों को बचाने को लेकर अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ की तारीफ़ किया है। साथ ही लोगों को मुहीम में जुड़ने को भी कहा है। 
 जानकारी देते चलें कि 4  मई 2023 से अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ ने पेड़ पौधों को बचाने को लेकर मुहीम चलाया। महिम से जुड़कर शहर के जागरूक लोगों ने लगभग 60 प्रतिशत से अधिक पेड- पौधों से किल- पिन और पोस्टरों को निकालकर अभियान को सफल बनाया है। श्याम मोहन दुबे ने बताया कि बावजूद इसके  कुछ स्वार्थी लोग पेड़ पौधों पर बार बार विज्ञापन लगा रहे हैं। इसलिए हमारी टीम ने निगम आयुक्त से निवेदन किया है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें। 
close