सीएम, राहुल और सोनिया के खिलाफ अनर्गल पोस्ट करने वाला गिरफ्तार..धमतरी से पकड़ाया आरोपी..कांग्रेस नेता संदीप ने की थी शिकायत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं के खिलाफ फेसबुक वाल पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने धमतरी जिला के भाखरा से गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत कांग्रेस नेता विधि विभाग प्रदेश प्रमुख संदीप दुबे ने पुलिस कप्तान से मिलकर लिखित में किया था। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 153(a)1.(b) 504, 505 (1) (b) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया है।  किया है।
 
          एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि एक दिन पहले कांग्रेस नेता संदीप दुबे  लिखित शिकायत कर बताया कि फेसबुक पर कोई टीकू साहू नाम का व्यक्ति काँग्रेस के वरिष्ट नेता के खिलाफ  अनर्गल पोस्ट वायरल किया है। पुलिस कप्तान से भी संदीप दुबे ने शिकायत की। दीपक कुमार झा के निर्देश पर सिविल लाइन में अपराध दर्ज किया गया।
 
              पुलिस कप्तान के निर्देश थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने पुलिस की एक टीम को टीकू साहू को गिरफ्तार करने रवाना किया। इसके पहले जांच करने पर पाया गया कि आरोपी टिंकू साहू उर्फ टिकेश्वर साहू भाखड़ा जिला धमतरी का रहने वाला है। पता तलाश के बाद पुलिस टीम में शामिल  उपनिरीक्षक अवधेश सिंह प्रधान, आरक्षक निर्मल सिंह, आरक्षक विकास यादव धमतरी रवाना हुए।  आरोपी टीकू उर्फ टिकेश्वर साहू उको उसके निवास पर पकड़ा। 
 
                    उमेश कश्यप ने बताया कि पूछताछ करने पर टीकेश्वर ने अपराध कबूल किया। घटना में उपयोग किए गए मोबाइल जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
 
                 कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे उप निरीक्षक ओपी सिंह सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह आरक्षक विकास यादव का विशेष योगदान रहा।
close