अरूण और शुभम् फिर थामा झण्डा.. अम्बिकापुर में लेंगे शपथ..विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने दी दोनों को बधाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)—सत्र 2020-21 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश अध्यक्ष के लिए रूप  अरुण गुप्ता और प्रदेश मन्त्री के लिए शुभम जायसवाल ने जीत हासिल किया है। दोनों पदाधिकारी 11 फरवरी को अम्बिकापुर में आयोजित होने वाले प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
 
                 जांजगीर के अरुण गुप्ता और धमतरी के शुभम जायसवाल को सत्र 2020-21 के लिए विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रान्त इकाई का अध्यक्ष और प्रदेश मन्त्री के रूप में निर्विरोध चुना गया है। विद्यार्थी परिषद् के रायपुर स्थित प्रान्त कार्यालय से इस आशय का वरिष्ठ नेताओं ने एलान किय।
 
             प्रान्त निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ने आज प्रान्त कार्यालय से जारी वक्तव्य में बताया कि दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का  कार्यकाल रहेगा। दोनों पदाधिकारी 11 फरवरी 2021 को अम्बिकापुर में आयोजित होने वाले अभाविप के 53वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
 
                   प्रारम्भिक समय से ही जांजगीर चाम्पा निवासी अरुण गुप्ता अभाविप के सक्रिय सदस्य हैं। परिषद् में रहते हुए अरूण गुप्ता ने नगर मन्त्री, नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख जैसे दायित्वों का निर्वहन किया है। जाँजगीर जिले के रक्तदाताओं की सूची का संकलन और रक्तदान की व्यवस्था से लेकर जरुरतमन्द विद्यार्थियों के लिये नि:शुल्क कोचिंग संचालन जैसे सामाजिक महत्व कार्यों में अरूण गुप्ता का अहम योगदान है। 
 
                   अरूम गुप्ता ने विभिन्न महाविद्यालयों में भी अध्यापन कार्य किया है। सत्र 2018-19 में पहली बार और  2019-20 में दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। 2020-21 में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। 
 
               पुनर्निर्वाचित प्रदेश मन्त्री शुभम जायसवाल धमतरी के रहने वाले हैं। शुभम् अग्रवाल आई.टी.एम. विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है।  2014 से परिषद् के सम्पर्क में हैं। विद्यार्थी परिषद् में धमतरी जिला संयोजक, कांकेर और महासमुन्द विभाग संयोजक, प्रदेश सहमन्त्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। महासमुन्द विभाग में संगठन कार्य को गति देने के अलावा शुभम छात्र आन्दोलनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।  2019-20 में पहली बार प्रदेश मन्त्री के रूप में निर्वाचित हुए।  2020-21 में प्रदेश मन्त्री के रूप में सेवा कार्य किया है। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय मन्त्री वेदांश पाण्डेय ने दी है।
close