अरुण साव छत्तीसगढ़ बीजेपी के नए अध्यक्ष

Shri Mi
2 Min Read

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर के सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया है। भाजपा अध्यक्ष भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद प्रकाश नड्डा ने यह संगठनात्मक नियुक्ति की है। इस तरह का पत्र भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया है। बिलासपुर सांसद अरुण साव अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विष्णु देव साय का स्थान लेंगे। अरुण साहू लंबे समय तक संगठन से जुड़ कर काम कर चुके हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रहे। संगठन में काम का उन्हें काफी पुराना अनुभव है 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और जीत हासिल कर वह बिलासपुर के सांसद बने थे। संसद से लेकर अपने क्षेत्र और प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी उन्होंने संगठन को लेकर लगातार अपनी सक्रियता बनाए रखें माना जा रहा है कि अब तक की उनकी सरिता के पुरस्कार स्वरूप उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आने वाले 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close