महिला बनकर नाइजीरियन ने फेंका 40 हजार डालर का चारा..पीड़ित को लगाया ढाई लाख का चपत..आगरा से पकड़ाए ठग गिरोह के दोनों सरगना..गए जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने आनलाइन ठगी मामले में एक नाइजीरियन समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियन ने चिंगराजपारा निवासी पीड़ित पुसऊराम को चालिस हजार अमेरिकी डालर का गिफ्ट का झांसा देकर करीब ढाई लाख से अधिक रूपयों पर हाथ साफ किया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम नामडी डोनाल्ड और सोनू वर्मा है।
     
                   एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि चिंगराजपारा निवासी पुसऊराम सरकंडा थाना पहुंचकर खुद के साथ ठगी होने का हवाला दिया। पीड़ित की शिकायत को दर्ज कर मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। पीड़ित ने अपनी शिकायत मे बताया कि फेसबुक पर एक विदेशी महिला ने 40 हजार अमेरिकन डालर मूल्य की गिफ्ट भेजने की बात कही। महिला ने फेसबुक पर बताया कि कस्टम ड्यूटी के लिए दो लाख पचास हजार पांच रूपए लगेंगे। झांसे में आकर रूपयों का भुगतान बताए गए खाते में कर दिया। इसके बाद ना तो गिफ्ट मिला और ना ही रूपए।
            
                     मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने तत्काल एक टीम का गठन किया। साथ ही साइबर सेल में मोबाइल नम्बर को ट्रेस करने के लिए डाल दिया गया। उमेश कश्यप ने बताया कि इसी दौरान जानकारी मिली कि मोबाइल लोकेशन दिल्ली के आस पास का है। पुलिस कप्तान ने तत्काल साइबर सेल प्रभारी मोहम्मद कलीम की अगुवाई में टीम को दिल्ली रवाना किया गया।
     
               आरोपियों की धरपकड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने करीब दस दिनों तक दिल्ली में रहकर मोबाइल लोकेशन के आधार पर जगह जगह छापेमारी की। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके अलावा टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही आगरा में भी दबिश दी। धरपकड़ के दौरान एक नाइजीरियन नामडी डोनाल्ड के अलावा दिल्ली निवासी सोनू को पकड़ा गया। दोनों ने कड़ाई से पूछताछ करने पर ठगी का जुर्म कबूल किया।
                    
                        दोनों आरोपियों ने बताया कि फेसबुक में विदेशी महिला का फर्जी आईडी बनाकर डाला है। गिफ्ट में विदेशी मुद्रा भेजने के नाम प्रार्थी को ढाई लाख से अधिक रूपयों का चूना लगाया है।
              
              खुलासा के दौरान एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी सोनू वर्मा पिता श्यामलाल वर्मा उम्र 37 साल मेहरौली दिल्ली का रहने वाला है। जबकि नामडी डोनाल्ड पिता वुकवुनेलो उम्र 45 साल नई दिल्ली में रहता है। नामडी डोनाल्ड मूल रूप से नाईजीरिया के आईगोन्डा स्टेट का रहने वाला है।
                 
                           दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
close