निगम की नोटिस मिलते ही कलेक्ट्रेरोट पहुंची महिलाएं..बताया..जानबूझकर बनाया निशाना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—निगम की नोटिस के बाद बहतराई की महिलाएं फरियाद लेकर कलेक्ट्रोरेट पहुंची। महिलाओं ने बताया कि कुछ घर के लोगों को जानबूझकर निगम प्रशासन निशाना बना रहा है। नोटिस भेजकर जमीन से बेदखली का फरमान जारी किया गया है। ऐसे में उन लोगों के सामने भारी समस्या खड़ी हो गयी है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                           बहतराई से महिलाओं का समूह फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। महिलाओं ने बताय कि निगम प्रशासन ने जमीन से बेदखली आदेश दिया है। महिलाओं ने नोटिस दिखाते हुए बताया कि निगम के अनुसार हम लोग तालाब की सरकारी जमीन खसरा नम्बर 323 और 324 पर बेजाकब्जा किए हैं। नोटिस सिर्फ 20 घरों को ही दिया गया है। जबकि तालाब की सरकारी जमीन पर सैकड़ों लोगों ने कब्जा किया है। बावजूद इसके निगम ने अन्य लोगों को बेदखली का आदेश नही दिया है।

          महिलाओं ने बताया कि निगम ने नोटिस के माध्यम से चिन्हित 20 परिवार को सात दिनों के अन्दर मकान हटाने को कहा है। अन्यथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

                 महिलाओं ने बताया कि मकान तोड़े जाने के बाद परिवार सड़क पर आ जाएगा। इसलिए निगम प्रशासन को कार्रवाई रोकने का आदेश दिया जाए।

close