पुलिस कप्तान से आदेश मिलते ही..बार का औचक निरीक्षण..1-1गतिविधियों की हुई जांच..संचालकों को विशेष निर्देश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बीती रात पुलिस ने शराब बार और दुकानों का औचक निरीक्षण कर हड़कम्प मचा दिया है। निरीक्षण कार्रवाई बिलासपुर कप्तान के दिशा निर्देश में की गयी। निरीक्षण कार्रवाई एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप की अगुवाई में की गयी। निरीक्षण के दौरान एडिश्नल एसपी ने सभी बार संचालकों को दिशा निर्देशों का पालन करने सख्त आदेश दिया है।पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर बीरी रात एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप की अगुवाई में शहर के सभी बारों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। कार्रवाई से शहर के सभी शराब दुकान संचालकों में हलचल मच गयी। औचक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी जगहों पर कैमरे और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। साथ ही पुलिस ने पार्किंग एरिया का जायजा लिया।
                
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप थाना प्रभारी तारबाहर प्रदीप आर्या समेत शहर के पेट्रोलिंग टीम की संयुक्त टीम ने शहर के गोल्डन बार ,आनंद बार,ओ जोन बार कोयला  पर आकस्मिक धावा बोला। औचक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उमेश कश्यप ने सभी बार संचालको को निर्धारित समय पर बार संचालन करने के निर्देश दिए। एडिश्नल एसपी ने इस दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था, सभी जगहों पर कैमरे लगवाने,पार्किंग पर पर्याप्त लाइट और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखने को कहा।एडिश्नल एसपी ने बार संचालकों को स्पष्ट किया कि सभी आने जाने वाले वाहनों की लिस्टिंग और पर्याप्त चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए।
TAGGED:
close