
चंडीगढ़।पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया हैं. भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी तरुण चुग ने बताया कि पहली लिस्ट में 12 ऐसे कैंडिडेट्स को जगह दी गई है जो किसान परिवारों से संबंध रखते हैं.तरुण चुग ने बताया कि भाजपा के प्रत्याशियों में से 8 अनुसूचित समुदाय से हैं और 13 सिख धर्म से हैं. उन्होंने बताया कि लिस्ट में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ियों, किसान, युवाओं, महिलाओं और पूर्व IAS को जगह दी गई है. आइए आपको बताते हैं पंजाब में भाजपा ने किस सीट से किसे मैदान में उतारा है.
- सुजानपुर- दिनेश सिंह बब्बू
- दीना नगर- रेणु कश्यप
- श्री हरगोबिंदपुर- बलजिंदर सिंह डकोहा
- अमृतसर उत्तर- सुखविंदर सिंह पिंटू
- तरन तारन- नवरीत सिंह सफीपुर
- कपूरथला- रणजीत सिंह खोजेवाला
- जालंधर पश्चिम- महिंदर पाल भगल
- जालंधर सेंट्रल- मनोरंजन कालिया
- जालंधर उत्तर- कृष्ण देव भंडारी
- मुकेरियां- जंगीलाल महाजन
- दसुया- रधुनाथ राणा
- होशियारपुर- तीक्षण सूद
- चब्बेवाल- दिलबाग राय
- गढ़शंकर- नमिषा मेहता
- बंगा- मोहन लाल बंगा
- बलाचौर- अशोक बाथ
- फतेहहढ़ साहिब- दीदार सिंह भट्टी
- अमलोह- कंवरवीर सिंह टोहरा
- खन्ना- गुरप्रीत सिंह भट्टी
लुधियाना सेंट्रल- गुरदेव शर्मा
लुधियाना पश्चिम- बिक्रम सिंह सिंधू
गिल- एसआर लड्डर
जगराओं- कुंवर नरेंद्र सिंह
फिरोजपुर शहर- राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
जलालाबाद- पूरन चंद
फाजिल्का- सुरजीत कुमार जियानी
अबोहर- अरुण नारंग
मुक्तसर- राजेश फतेला
फरीदकोट- गौरव कक्कड़
भुचो मंडी- रुपिंदर सिंह सिद्धू
तलवंडी साबो- रविप्रीत सिद्धू
सरदुलगढ़- जगजती सिंह मिल्खा
संगरूर- अरविंद खन्ना
डेरा बस्सी- संजीव खन्ना
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/0ZbgMprjUa
— BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) January 21, 2022