Grah Gochar 2023: 15 फरवरी को ये ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को धनलाभ-प्रमोशन के योग, इन्हें मिलेगी सक्सेस

Shri Mi
3 Min Read

Grah Gochar 2023: एक तरफ 30 सालों बाद आज 17 जनवरी 2023 (Shani Gochar 2023 ) को शनि देव अपनी राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे है।वही दूसरी तरफ 22 जनवरी को शुक्र भी शाम 4 बजकर 3 मिनट पर कुंभ राशि में ग्रह गोचर करेंगे। इसके बाद वे 15 फरवरी को अपनी उच्च राशि (Venus Planet Transit In Meen) मीन में प्रवेश कर जाएंगे।

Grah Gochar 2023:वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है।  शुक्र के गोचर से मिथुन, धनु और मीन राशि वालों को सबसे अधिक लाभ होगा। इसके अलावा वृष, सिंह, वृश्चिक, कुम्भ, मेष, कर्क और मकर राशि वालों को लाभ (Shukra Gochar 2023) मिलेगा।

Grah Gochar 2023:ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज मंगलवार को शनिदेव कुंभ में गोचर करने जा रहे है।वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का बहुत ही खास महत्व होता है, इसे न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनि ढाई साल में राशि बदलते हैं, इस तरह उन्‍हें एक ही राशि में दोबारा लौटने में 30 साल का समय लग जाता है, ऐसे में 30 सालों बाद शनि एक बार फिर अपनी चाल बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है।यह गोचर वृषभ, मिथुन, तुला के लिए लाभदायक होगा। इन राशि के जातकों के जीवन में नए अवसर आएंगे, करियर संबंधी दिक्कते दूर होंगी। व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। सेहत पर भी अच्छा असर होगा। किस्मत का साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि- अचानक धन लाभ, नौकरी के अवसर,व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि की संभावना और महिलाओं के जीवन में नए प्रेमी का आगमन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि – दांपत्य जीवन सुखमय, अच्छी सेहत और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक संपन्नता आएगी। किसी महिला सहकर्मी के सहयोग से व्यापार में लाभ हो सकता है। महिलाएं कोई नया काम शुरू कर सकती हैं।वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। शुक्र की कृपा से घर में शुभ कार्य हो सकते हैं।

तुला राशि – शत्रुओं से मुक्ति, नौकरी-धंधे में तरक्की और नौकरी में वेतन वृद्धि संभव है। प्रेमी जोड़ों को परिवार की तरफ से शुभ संकेत मिल सकता है। सिनेमा और कला से जुड़ी महिलाएं के लिए यह गोचर बहुत लाभ लेकर आएगा। जो लोग कम्युनिकेशन और राइटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए नौकरी का कोई बड़ा ऑफर आ सकता है। तुला राशि के जातकों के जीवन में अचानक से धन लाभ होगा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, सीजीवाल किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close