
बिलासपुर—-तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विंध्यासर मैं आयुर्वेद मड़ई महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों समेत दूर दराज के लोगों ने भी मड़ई महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने भी राउत पार्टी के साथ ना केवल कदम ताल किया। बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ परम्परा और संस्कृति जीवन्त आनन्द भी लिया।
विंध्यासार मड़ई महोत्सव में प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने राउत पार्टी के साथ जमकर कतम लात किया। परम्परागत वेशबुषा में आशीष सिंह दुनिया की सबसे जीवन्त परम्परा का कदमताल के साथ आनन्द लिया। आशीष सिंह को फरी और राउत संस्कृति की भेषभूषा में देखकर लोगों ने भी मजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारी संस्कृति का सबसे जीवन्त पक्ष है। काम के साथ आनन्द हमारी भारतीय परम्परा का शानदार पहलु है। हम सब एक होकर यदुवंश समाज की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।
उन्होने हमे एकजुट रहना होगा। आने वाले समय में हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी न हो। आप लोगों की जिम्मेदारी है कि हमें अहसास करााते रहें। जब तक आप कदम नहीं नही उठाएंगे..विकास की कड़ी टूट जाएगी। आशीष ने दुहराया कि भव्य मड़ई महोत्सव की शान कायम रहे। ऐसा हम लोगों के समेकित प्रयास से ही होगा।
महोत्सव में आशीष सिंह ठाकुर के अलावा, राजेन्द्र साहू, आदित्य उपाध्याय,राजा मिश्रा, राजू साहू ब्लॉक, धर्मेश दुबे, राकेश , उदय वासुदेव ,युवा नेता , अलख राम निर्मलकर , गंगा मानिकपुरी, अक्षय मेहता समेत स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा ,पंच गण मौजूद थे।
Join WhatsApp Group Join Now