आजादी के समय भाजपा पितृ पुरूषों ने अंग्रेजों का दिया साथ..चन्दन यादव ने पीएम को इसके लिए बताया जिम्मेदार..कहा..भावुक होता है मतदाता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ चन्दन यादव ने कांग्रेस भवन में कार्यकारिणी की बैठक सम्बोधित किया। डॉ चन्दन यादव ने कहा संगठन को ब्लाक,शहर और जिला स्तर पर सशक्त करना है।  उन्होने बताया कि एक बार फिर हमें डेढ़ साल बाद चुनावी समर में उतरना है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
 
          चंदन यादव ने कांग्रेस भवन में का कार्यकारिणी को संबोधित किया। उपस्थित कांग्रेसियों को अपने संबदोन से रिचार्ज किया ।चन्दन यादव ने कहा कि ग्रामीण मतदाता भावनाओं में होकर फैेसला करता है। जबकि शहरी मतदाता बौध्दिक स्तर पर निर्णय लेता है। हमे भविष्य में ऐसा इवेंट का आयोजन करना है जिसमे आम जनता का,युवाओ का ,और स्टूडेंट्स का पार्टिसिपेट हो।
 
कुप्रबंधन से देश को खतरा
 
            ,डॉ चन्दन यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रवाद से भाजपा का राष्ट्रवाद डेफरनेंट है।  ,कांग्रेस ने गांधी की गुऴाई में आज़ादी की लड़ाई को जीता है। तब भाजपा के पूर्वर्ती संगठन अंग्रेजो के साथ हुआ करते थे। मुस्लिम लीग के सहयोग से सत्ता सुख भोग रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक कुप्रबन्धन से देश महंगाई के भंवर जाल में फंस चुका है।
 
सदस्यता अभियान की जानकारी
 
           प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में जुड़े ब्लाकों को शहर कांग्रेस कमेटी में जोड़ने की जरूरत है। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने  तीन माह के अंदर शहर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक गतिविधियों को चन्दन यादव के सामने रखा।
 
मस्तूरी ने बनाया रिकार्ड
 
            ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि बिलासपुर ज़िला 1 लाख 66 हजार सदस्य बनाया है। मस्तूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रिकार्ड स्थापित किया है। विजय केशरवानी ने कहा कि विधायको को भी सदस्यता अभियान में जिम्मेदारी तय हो। बैठक को राकेश शर्मा, विनोद साहू, शांति उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। ये । संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने और आभार अरविंद शुक्ला ने किया।
 
बैठक में शामिल नेता
                        कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ चन्दन यादव, युवा कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख राहुल राव, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वाणी राव , पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,सदस्य विष्णु यादव,राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,विनोद साहू, मोती ठारवानी, जगदीश कौशिक,सुभाष ठाकुर ,राम दुलारे,रजक,आदेश पांडेय, शिवा मुदलियार, ब्रजेश साहू,शांति उपाध्याय, सरिता शर्मा, स्वर्ण शुक्ला, प्रियंका यादव, किरण कशयप,पिंकी बतरा, अनुराधा राव, तृप्ति चंदा,अन्नपूर्णा ध्रुव,संजय यादव, अशोक भंडारी, अर्जुन सिंह, बद्री यादव,देवतोष दत्त,कमलेश दुबे,अकबर अली,शमशेर खान,अमीन मुगल,मोती कुर्रे,विनय अग्रवाल,सतीश गोयल,शंकर कशयप, काजू महाराज,राकेश सिंघह,राकेश हंस,जहूर अली,नवल किशोर शर्मा,सुशीला खजुरिया,अनिल पांडेय,राजीव गुप्ता,गणेश रजक,पवन सोनी,महेश मिश्रा,संतोष अग्रवाल ,अजय पन्त आदि उपस्थित थे । ,
close