इंजीनयरिंग कॉलेज में अटल एफ. डी. पी. : स्मार्ट सिटी के विकास में नई तकनीक के प्रयोग पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर । शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी बिलासपुर में चल रहे पांच दिवसीय अटल फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफ. डी. पी.) दस सितंबर , शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। “ स्मार्ट सिटी” विषय पर होने वाले इस एफ.डी. पी. का आयोजन संस्था के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा अखिल भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद् (ए.आई. सी. टी. ई.) नई दिल्ली के प्रवर्तन एवं दिशा निर्देशों के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अटल एफ. डी. पी. में देश केविभिन्न राज्यों केलगभग150 प्रतिभागियो ने भाग लिया जिनमे अकादमिक के साथ साथ उद्योग जगत के लोग शामिल हैं

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में शैलेन्द्र शुक्ला , पूर्व अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य विघुत मंडल रायपुर, प्रो बी. मैत्रा, प्राध्यापक, आई. आई. टी. खड़गपुर, डॉ डी. प्रवीण कुमार, सहायक प्राध्यापक,आई. आई. आई. टी. हैदराबाद, प्रो जी डी रामटेककर, प्राध्यापक एन. आई. टी. रायपुर, प्रो समीर वाजपेयी,  प्राध्यापक, एन. आई. टी. रायपुर, प्रो अल्का भारत, एम.  एन. आई. टी. भोपाल, प्रो सैकत पॉल, सह प्राध्यापक, आई. आई. टी. खड़गपुर, प्रो देबाशीष सान्याल, प्राध्यापक, एन. आई. टी. रायपुर, प्रो ए एस रघुवंशी, प्राध्यापक एन. आई. टी. रायपुर,ग्रुप कप्तानवाई. श्रीनिवास, विशेषज्ञ, स्मार्ट सिटी सलाहकार, प्रो एन. एम. देशकार, प्राध्यापक, बी. ई. सी. नागपुर, व्याख्यान हेतु उपस्थित रहे।अपने व्याख्यान में उन्होंने स्मार्ट सिटी विकसित किये जाने सम्बन्धी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के साथ साथ इनको योजनाबद्ध तरीके से स्थापित किये जाने तथा सम्बंधित नवीनतम तकनीकों के सम्बन्ध में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी किया।

शुक्रवार को कोकार्यक्रम के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में प्रो. जी. आर. साहू अतिरिक्त संचालक, तकनिकी शिक्षा संचालनालय रायपुर,डॉ चंद्रशेखर वर्मा, मुख्य क्षेत्रीय अधिकारीए.आई. सी. टी. ई.भोपाल एवं सुधीर गुप्ता, मुख्य अभियंता नगर निगम बिलासपुर,उपस्थित रहे। उन्होंने वर्तमान समय में स्मार्ट सिटी के स्थापना एवं विकास के महत्त्व को समझाते हुए इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई एवं प्रोत्साहन दिया।

उक्त कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ बी. एस. चावला के निर्देशन एवं अध्यक्षता में, सिविलइंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एम. एल. अग्रवालएवंप्रो आदित्य सिंह , सहायक प्राध्यापक के समन्वयन मेंतथा संस्था के समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया गया ।

close