अटल,राजेन्द्र शुक्ला बनाए गए पर्यवेक्षक..गुरूवार को दिल्ली में बैठक..प्रदेश के 28 कांग्रेसियों को उत्तरप्रदेश की कमान..प्रियंका भी होंगी शामिल..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने रणनीतियों और जिम्मेदारियों को लेकर देश के करीब 150 से अधिक नेताओं को दिल्ली तलब किया है। गुरूवार दोपहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में चुनाव तैयारियों और जिम्मेदारियों को लेकर रकाबगंज में अहम बैठक होगी। इस दौरान नेताओं को उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा को लेकर कार्यविजाजन की जानकारी दी जाएगी। बैठक में बिलासपुर शहर से प्रदेश सरकार के पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और बिल्हा विधानसभा के छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला को भी आमंत्रित किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जानकारी देते चलें कि उत्तरप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। प्रदेश के मुखिया लगातार प्रियंका गांधी और हाईकमान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में बड़ी सभाओं में शिरकत कर रहे हैं। साथ ही चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की टीम भी तैयार कर रहे है। इसी क्रम में देश के करीब 150 नेताओं में छत्तीसगढ़ राज्य से करीब 28 वरिष्ठ नेताओं को भी उत्तरप्रदेश में होने वाले आसन्न चुनाव को देखते हुए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है। इसमें बिलासपुर जिले से अटल श्रीवास्तव और राजेन्द्र शुक्ला को शामिल किया गया है।

           बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला वर्तमान में प्रतापगढ़ में आलाकमान के निर्देश पर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे है। एक बार फिर आलाकमान ने सभी नेताओं की नई सूची जारी कर दिल्ली स्थिल रकाबगंज में बैठक में शामिल होने राजेन्द्र शुक्ला को बुलाया है। बैठक गुरूवार होगा। 

          राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि आलाकमान के निर्देश पर पार्टी दी गयी सभी जिम्मेदारियों को मुस्तैदी के साथ पूरा किया जाएगा। बहरहाल प्रतापगढ़ में जिम्मेदारियों को निभा रहा हूं। बैठक में जो भी फैसला होगा..। उसका पालन किया जाएगा।      

close