अटल ने बताया..राजनीति के अजातशत्रु थे बाबूजी..कांग्रेसियों ने मोतीलाल को नम आंखों से किया याद..बताया..वोरा ने खुद को बना दिया कांग्रेस का पर्याय

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी  ने संयुक्त रूप से 22 दिसम्बर को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने अविभाज्य मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के छायाचित्र पर माल्यर्पण किया। उनके काम और निर्देशों को श्रद्धा के साथ याद भी किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को कांग्रेसियों ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मोतीलाल बोरा को दशकों तक कांग्रेस  के सच्चे और कर्मठ सिपाही के रूप में याद किया जाएगा। ईमानदार छवि के नेता मोतीलाल वोरा ने अंतिम समय कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री वोरा पचास साल से अधिक समय का राजनीतिक जीवन रहा है। उन्होने अपने प्रत्येक काम को पहचान दिया है। बेदाग छवि और मिलनसारिता उनकी सबसे बड़ी पहचान रही है। उनकी कार्यशैली और अपनापन का व्यवहार अनुकरणीय है। उन्होने अपने दीर्घकालीन राजनैतिक जीवन को कार्यकर्ताओं और आज के नेताओं के सामने मील का पत्थर बना दिया है। 

             जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि मोतीलाल बोरा को हम राजनीति में बाबू जी के नाम से भी जाना जाता है। बड़े से बड़े पदों पर रहकर भी उन्होने जमीन को पकड कर रखा। उनके आस पास तक अहंकार की परछाई भी नहीं पहुंची। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उनका दरवाजा 24 घण्टे खुला रहता था। बाबू जी केवल काम और काम करना जानते थे ।

                जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि मोतीलाल बोरा राजनीति के शलाका पुरूष हैं। उन्होने अपने राजनैतिक जीवन में एक से बढ़कर एक काम किए। उनके कामकाज को आज भी देश और प्रदेश में याद किया जाता है। वह राजनीति के चलते फिरते संस्थान थे। उन्होंने इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी के साथ काम किया। राजनीति में दीर्घ अनुभवों के कारण ही अजातशत्रु कहा जाता है। उन्होने अपनी यात्रा पत्रकारिता से शुरू की। और देखते ही देखते ही उन्होने नई नई ऊंचाइयों को स्थापित किया। विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

                प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि पार्षद से अपनी राजनीति शुरू करने वाले मोतीलाल वोरा विधायक ,सांसद, मुख्यमंत्री, राज्यपाल ,केबिनेट मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा की। 17 साल तक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम किया। बड़े बड़े पदों पर रहकर भी उन्होने अपने आप को जमीन से जोड़कर रखा। दरअसल अपने जीवन काल में बाबूजी कांग्रेस के पर्याय थे। बाबूजी के काम और निर्देशों को कभी भुलाया नही जा सकता है।

             श्रद्धांजलि सभ में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष द्वय प्रमोद नायक, विजय केशरवानी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,ज़िला पंचायत अध्यक्षअरुण सिंह चौहान,पूर्व सांसद इंग्रिड मक्लाऊड ,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेई,सभापति शेख नजीरुद्दीन, जय श्रीशुक्ला, शिवा मिश्रा, बद्री जायसवाल,ऋषि पांडेय,विनोद साहू, अरविंद शुक्ला,सुभाष ठाकुर,संजय साहू, कमलेश लवहात्रे, शिल्पी तिवारी,आशा पांडेय, सरिता शर्मा,रीता मजूमदार, किरण कश्यप, जमुनावती, अजय काले, सुभाष सराफ,हर मेंद्र शुक्ला,राजेश शर्मा,शेख असलन,दिलीप कक्कड़,सूर्यकांत साहू,शंकर कश्यप,हेमन्त दृघस्कर,मिथलेश सेंदरी,ब्रजेश साहू,रामचन्द्र क्षत्री,वैभव तिवारी,जयदीप रॉबिन्सन, प्रवेश पटवा ,मोहन, विशेष रूप से मौजूद थे।

                       श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह,विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष शेख नजीरुद्दीन,कृष्ण कुमार यादव ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने रायपुर जाकर मोतालाल बोरा को श्रद्धांजलि दी। यह जानकारी कांग्रेस नेता ऋषि पाण्डेय ने दी।

close