videoः प्रेसवार्ता में बोले अटल..गंगापुत्र ने गंगा को रुलाया.मोदी शाह को कहा.विभाजनकारी शक्ति ..नायक ने लगाया..देश बेचने का आरोप कहा..सूट देने वाले को दिया घटिया वेन्टीलेटर बनाने का ठेका

BHASKAR MISHRA
8 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में बुधवार को प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने प्रेसवार्ता लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार पर एक तरफा निशाना साधा। बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने प्रेसवार्ता लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री पर जमकर घेरा। अटल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। जीडीपी ग्रोथ माइनस में चला गया है। पिछले 50 साल में बेरोजगारी दर चरमोत्कर्ष है। कोरोना काल में केन्द्र सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। गंगा में लाश बह रही है। और गंगा की दुहाई देेने वाले गंगापुत्र को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। दरअसल गंगापुत्र धृतराष्ट्र हो चुके है। इस दौरान प्रमोद नायक ने भी मोदी सरकार को घेरते हुए भाजपा की केन्द्र सरकार को जुमलेबाजों की सरकार कहा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित कर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने मोदी सरकार की सात साल के कार्यकाल को देश के इतिहास का काला अध्याय बताया।

मीडिया परेशान..देश हलाकान

          अटल ने पत्रकारों को बताया कि पिछले सात साल में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। देश में भय और अराजकता का बोलबाला है। मीडिया परेशान हैं। देश कंगाल हो रहा है। लेकिन भाजपा नेता मालामाल हो रहे है।

70 साल की मेहनत पर पानी फेरा

                       अटल ने कहा कि  भाजपा नेताओं ने जो भी संकल्प किया..उसे आज तक पूरा नहीं किया गया। ना तो 15-15 लाख आम जनता के खाते में आए। और ना ही देश की अर्धव्यवस्था में सुधार हुआ। दरअसल केन्द्र की भाजपा सरकार ने मात्र सात साल में 70 साल की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया है।

गलत फैसला..देश पर भारी

           अटल ने बताया कि भाजपा के नोटबंदी और जीएसटी के गलत निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट गयी है। मोदी और शाह ने मिलकर देश के लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं भाजपा अब शाह और मोदी की पार्टी बनकर रह गयी है। 

लोकतंत्र को किया लकवाग्रस्त

             लोकतंत्र की बात करने वाले दोनों नेताओं ने देश के संवैधानिक संस्थाओं को लकवाग्रस्त कर दिया है। राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने आईटी,सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। लोकतंत्र को आरएसएस के इशारे पर जिस तरह रौंदा जा रहा है। इससे भाजपा का तानाशाह चेहरा अब सबके सामने आ चुका है।

सामने आया खतरनाक चेहरा

                सुशासन की दुहाई देने वाले मोदी और शाह का खतरनाम चेहरे पिछले सात में सबके सामने आ चुका है। जनता राफेल में करोड़ों की भ्रष्टाचार से लेकर पीएम केयर्स के घोटालों को समझ चुकी है। युवा भारत को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का दावा करने वाली सरकार की सच्चाई को  देश का युवा समझ चुका है। देश की जनता को अब मालूम हो गया है कि शिक्षा के संस्थानों को भाजपा सरकार ने राजनीत का अड्डा बना दिया है। 

महिलाओ  पर अत्याचार

                   अटल ने बताया कि पिछले सात साल में महिलाओं पर जितना अत्याचार हुआ है। शायद ही कभी हुआ हो। भाजपा नेता और केन्द्र सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है। परिजनों को डरा धमका कर रात में पीड़िता का शव जलाया गया। जनता भूली नहीं है। जबकि सत्ता में आने से पहले  महिलाओं को आरक्षण देने का वादा करने वाली सरकार के मुंह से अब कोई शब्द नहीं निकल रहा है। 

भूखमरी में बनाया रिकार्ड

              अटल ने बताया कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की स्थिति हर क्षेत्र में लगातार खराब हुई है। बंग्लादेश जैसा छोटा सा पड़ोसी देश हर क्षेत्र  में भारत से आगे निकल गया है। ग्लोबल इंडेक्स में भारत लगातार पिछड़ रहा है। भूखमरी बढ़ गयी है। नए आंकड़े के अनुसार भारत का स्थान अब 97 से पिछड़कर 102 हो गया है।

यह कैसा गंगापुत्र

              अटल ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि गंगा मैया आज खून की आंसू रोने को मजबूर है। योगी और मोदी ने गंगा की पवित्रता को कोरोना काल में चोट पहुंचाने का काम किया है। गंगा में हजारो लाश बहाए गए..लेकिन गंगापुत्र की चुप्पी समझ से परे है। जनता को समझदार है। मालूम हो चुका है कि उन्होने गंगा पुत्र को नहीं बल्कि घृतराष्ट्र को चुना है। 

18 लाख की सूट देने वाले को वेन्टीलेटर का ठेका..प्रमोद

                   पत्रकारों को जिला कांग्रेस शहर कमेटी अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि भाजपा के नेता सुशासन की माला जप रहे है। सच तो यह है कि नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का अभूतपूर्व केन्द्रीयकरण हुआ है। सरकार की जवाबदेही शून्य हो गयी है। प्रमोद ने बताया कि समावेशी विकास भाजपा का प्रिय नारा है। लेकिन पिछले सात सालों में लोगों के बीच खाई खोदी गयी है। चुनाव जीतने के लिए धर्म जाति और वर्गों के बीच झगड़ा करवाया जा रहा है। 

चुनिन्दा लोगों का हुआ विकास..प्रमोद

              प्रमोद ने कहा कि वादा सबके विकास का किया गया था। लेकिन कुछ चुनिन्दा कारोबारियों और पूंजीपतियों का मोदी ने विकास किया है। देश की लाभकारी सम्पत्ति प्रियक लोगों को बेची जा रही है। जानकर आश्चर्य होगा कि जिस व्यापारी ने मोदी को 18 लाख का सूट दिया था। उसी को वेन्टीलेटर का ठेका दिया गया है। आश्चर्य होगा कि आज घटिया वेन्टीलेटर सप्लाई के बाद भी मोदी चुप हैं। ठेकेदार के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई से बच रहे हैं। 

सेना का राजनीतिकरण

              प्रमोद ने बताया कि देश की जनता पिछले सात साल से डर और भय में जीने को मजबूर है। लोगों के आस्था केन्द्रों को निशाना बनाया जा रहा है। सांस्कृतिक धरोहर को मटियामेट किया जा रहा है। इस दौरान प्रमोद ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक मोदी ने ही नहीं बल्कि मनमोहन सिंह ने भी किया। यह गुपचुप प्रक्रिया है। लेकिन मोदी ने सत्ता हासिल करने के लिए फोज का भी राजनीतिकरण किया। उन्होने आज तक नहीं बताया कि पुलवामा में आखिर हमला किसने किया। जिसमें देश के चालिस जवानों को शहीद किया गया। जनता पूछ रही है कि कही यह हमला प्रायोजित तो नहीं था।

                     प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीरवास्तव,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद के अलावा मेयर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय विशेष रूप से मौजूद थे।

close