एटीएम फ्रॉडः सहकारी बैंक महिलाकर्मी गिरफ्तार ..नायक ने कहा..किसी को बख्शा नहीं जाएगा .एडिश्नल एसपी ने बताया.अन्य पर भी होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–सिविल लाइन पुलिस ने जिला सहकारी बैंक एटीएम फ्रॉड मामले में महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामला करीब दो साल पुराना है। पुलिस ने छानबीन के बाद मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पकड़ी गयी मुख्य आरोपी का नाम हर्षिता पटेल है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला से पूछताछ की गयी है। एटीएम फ्रॉड में शामिल अन्य फरार आरोपी पल्लव चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया जाएगा। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि इस बात इंकार नहीं किया जा सकता है कि मामले में दो के अलावा अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

.

              दो साल पहले लाकडाउन के दौरान जिला सहकारी बैंक के  पांच किसान खाताधारकों से  के खाते से लाखों रूपये किसी ने पार कर दिया। पांचों किसानों ने मामले में सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया। पीड़ित किसानों ने बताया कि एटीएम नहीं होने के बाद भी किसी ने पांचों के खाते से लाखों रूपये पार कर दिया है।

                   मामला संज्ञान में आने के बाद बैंक प्रबंधन ने आठ कर्मचारियों को तत्काल निलंबित किया। इस बीच पूछताछ के बाद पुलिस ने एटीएम फ्रॉड काण्ड में बैंक कर्मचारी हर्षिता पटेल और उसके सहयोगी पल्लव चक्रवर्ती को दोषी पाया। इसके बाद पुलिस ने दो बार हर्षिता को गिरफ्तार करने बैंक पहुंची। किन्ही कारणों से महिला गिरफ्तारी से बच गयी। 

              मामला सामने आने के बाद कुछ दिनों पहले प्रभारी मंत्री ने आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने धूल फांक रही फाइल को झांडा फूंका। तफ्तीश के बाद दोनों आरोपियों की पतासाजी की।

               गुरूवार की दोपहर बैंक पहुंचकर महिला कर्मी के कम्प्यूटर को पुलिस ने बरामद किया। साथ ही हर्षिता पटले को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सहयोगी फरार आरोपी पल्लव चक्रवर्ती की तलाश की जा रही है। 

 पूरी कार्रवाई के बाद होगा खुलासा

        एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले में पुख्ता छानबीन के बाद महिला आरोपी हर्षिता पटेल को गिरफ्तार किया गया है। बैंक से कम्प्यूटर समेत अन्य दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। महिला आरोपी से गिरफ्तारी से पहले पूछताछ की गयी है। एटीएम फ्रॉड का आरोप कबूल किया है। साथ ही कुछ अन्य नाम भी सामने आया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। महिला आरोपी को  न्यायालय में पेश किए जाने से पहले जरूरी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। 

किसानों के साथ फरेब करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा

                         बैंक के चेयरमैन प्रमोद नायक ने बताया कि पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश गया था। पुलिस ने अपना काम किया है। किसानों का अहित करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। एटीएम फ्रॉड काण्ड से जुड़े आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

TAGGED: , ,
close