प्रायवेट पार्ट में ब्लेड से हमला..मुश्किल से बची जिन्दगी..पत्नी की शिकायत.पति पर अपराध दर्ज..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—(टेकचंद कारड़ा)—शराब बेचने से मना किए जाने पर नाराज पति ने पत्नी के प्रायवेट पार्ट में जानलेवा हमला किया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पत्नी ने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।
 
                    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीजा निवासी महिला अपने पति विकास कुमार टोण्डे के साथ रहती है। पुलिस थाना पहुंचकर महिला ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कराया । महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि वह घरेलू काम करती है। 8 मार्च 2021 की रात्रि करीब 9  बजे आलमारी में रखी साडी में  पति विकास कुमार टाण्डे ने कच्ची महुआ शराब गिरा दिया। 
 
               इसके बाद उसने नाराजगी जाहिर की। साथ ही आलमारी में शराब रखने बिक्री नहीं किए जाने की बात कही। इसके बाद पति विकास ने धक्का मुक्की की। अश्लील गाली गलौच करने लगा। साथ ही  मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
 
         गाली गलौच और धक्का मुक्की का विरोध किए जाने पर पति ने उसको जमीन पर पटक दिया। प्राइवेट पार्ट में ब्लेड से हमला कर चोंट पहुचाया है। महिला ने शिकायत में बताया कि दो दिनों तक तक घर पर ही थी।  दर्द अधिक होने से 108 एम्बुलेंश के सहयोग से सास लता बाई टाण्डे और हेमलता टाण्डे के साथ इलाज कराने शासकीय अस्पताल कोटा गयी। 
    
              कोटा अस्पताल ने सिम्स रिफर कर दिया।  पुलिस ने महिला की शिकायत पर 24  मार्च को पिता ओमप्रकाश खाण्डे और मामा निलेश कुमार नवरंग की उपस्थिति में विकास कुमार टांडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506,  324 कायम किया गया है।
close