सात साल की बच्ची के साथ अनाचार का प्रयास..फरार आरोपी गिरफ्तार.. लालखदान थाना तोरवा का मामला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-तोरवा पुलिस ने सात साल की बच्ची के साथ अनाचार का प्रयास के आरोप में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि पाल के खिलाफ परिजनों ने 20 अगस्त 2020 को की गयी शिकायत में नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार का प्रयास करना बताया था।
 
                पुलिस जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र स्थित लाल खदान निवासी पीड़िता और उसके परिजनों ने 20 अगस्त को अपनी शिकायत में लालखदान निवासी एक व्यक्ति पर सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़िता के परिजन ने शिकायत में आरोपी का नाम रवि पाल ऊर्फ मोनू पिता मेहताब पाल बताया। परिजनों ने जानकारी दी कि आरोपी रवि पाल की उम्र 32 साल है.. और लालखदान में ही रहता है।
 
                शिकायतकर्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि रवि पाल बच्ची को प्रलोभन देकर घर से एक सूने मकान में ले गया। इस दौरान उसने बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का प्रयास किया। तोरवा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही रवि पाल फरार होगया। बावजूद इसके आरोपी की पतासाजी होती रही।
 
              इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी रवि पाल लालखदान में देखा गया है।  जानकारी मिलते ही टीम बनाकर रवि पाल को 22 अक्टूबर को घेराबन्दी कर लालखदान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल कर लिया है। रवि पाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 376 6,8 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

TAGGED: , ,
close