घर घुसकर बलात्कार का प्रयास..लड़की के चीखने पर आरोपी फरार.और फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने घर घुसकर लड़की से छेड़छाड़ करने के साथ ही जबरदस्ती किए जाने के प्रयास की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम नरेन्द्र साहू निवासी बिल्हा वार्ड क्रमांक 1 है।
   
               बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि चार जून को थाना पहुंचकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि बिल्हा वार्ड क्रमांक 10 निवासी उसके साथ छेड़छाड़ और बलात का प्रयास किया है। 
     
                पीड़िता के अनुसार घटना के घर में सोई थी। रात्रि करीब डेढ़ बजे के आस पास आरोपी नरेन्द्र साहू दीवार फांदकर घर अन्दर आया। और  कमरे में घुस गया। इसके बाद वह पैर और शरीर के अंगों  को छूने लगा। इसी दौरान उसकी नींद खुल गयी। चीखने चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया।
 
             पारस पटेल ने बताया कि शिकायत दर्ज किये जाने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। सीएसपी सुनील डेविड के मार्गदर्शन में आरोपी को घर में दबिश देकर पकडा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी नरेन्द्र ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 456 और 354 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल करा दिया गया है।
TAGGED:
close