आटो चोर का करामत..चोरी के बादल दिया गाड़ी का रंग..नहीं चली चतुराई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- चकरभाठा पुलिस ने आटो चोर की चतुराई पर पानी फेर दिया है। आरोपी चोरी की आटो को रंग और नम्बर बदलने के बाद चला रहा था। शिकायत के बाद आरोपी कोपुलिस ने धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ के बाद चोरी की जुर्म को कबूल भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               चकरभाठा थाना प्रभारी सुखनन्दन पटेल ने बताया कि 10 नवम्बर को थाना पहुंचकर प्रार्थी संदीप सिंह ने बताया कि वह यदुनन्दन नगर का रहने वाला है। अपनी मालवाहक आटो सीजी 10 एटी 2443 को अनुराग स्कूल के पास खड़ा किया था। किसी ने पार कर दिया है। संदीप की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी शुरू की गयी। 

        सुखनन्दन पटेल ने बताया कि इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि चकरभाठा बस्ती निवासी राम कुमार उपाध्याय चोरी की आटो चला रहा है। रामकुमार ने आटो का रंग और नम्बर भी बदल दिया है।

                   आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान रामकुमार उपाध्याय ने अपराध कबूल किया। साथ ही यह भी बताया कि उसने पुलिस से बचने आटो का रंग और नम्बर प्लेट बदल दिया है। आरोपी ने जानकारी दी कि आटो को हेमु कालानी चकरभाठा में छिपा कर रखा है।

             पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आटो को जब्त किया। साथ ही रामकुमार उपाध्याय को आईपीसी की धारा 379 और 201 के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के रास्ते जेल दाखिल करा दिया गया है।

close