जावेद मेमन बने ब्लाक कांग्रेस(1) के कार्यवाहक अध्यक्ष..आगामी आदेश तक मिली जिम्मेदारी..संगठन का फैसला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस संगठन ने बिलासपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एक की जिम्मेदारी फौरी तौर पर जावेद मेमन को दी है। पीसीसी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने एक आदेश जारी कर बताया है कि नई व्यवस्था होने तक जावेद मेमन ब्लाक कांग्रेस 1 के कार्यवाहक अध्यक्ष रहेंगे।
 
          जानकारी देते चलें कि दोपहर को पीसीसी से एक आदेश में तैयब हुसैन को ब्लाक कांग्रेस एक के अध्यक्ष से हटा दिया गया था। देर शाम पीसीसी ने नया आदेश जारी कर आगामी व्यवस्था होने तक जावेद मेमन को प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।
      
                              बताते चलें कि तैयब और विधायक विवाद मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट पर तैयब को पद से हटाया गया। व्यवस्था के मद्देनजर युवा नेता जावेद मेमन को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। जानकारी हो कि तैयब के हटने के बाद कांग्रेस में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामों की लम्बी कतार लग गयी है। 
 
TAGGED:
close