विशेष अभियान में बदमाशों की थमी सांस..100 से अधिक लोगों से पूछताछ..दी गयी समझाइश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर  अपराधियों के होश उडा दिए हैं। पिछले दो दिनों में पुलिस ने अभियान के तहत 100 से अधिक बदमाशों की पूछ परख की। साथ ही अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की बात कही।
 
              पिछले दो दिनों में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों के नाक में नकेल कसने का प्रयास किया है। 100 से अधिक गुंडा बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है।
 
                        पुलिस कप्तान ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र के थानों में अभियान चलाकर 100 से अधिक निगरानी और गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई। चौकी प्रभारियों को भी आदतन अपराधियो , निगरानी और गुंडा बदमाश पर नजर रखने का आदेश दिया गया।
 
                   प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत पिछले दो दिनों में 100 से अधिक गुंडा बदमाश और  निगरानी बदमाशों को तलब किया गया। साथ ही वर्तमान परिस्थियों के बारे में जानकारी ली गयी। जीविकोपार्जन के साधनों के बारे में भी पता लगया गया। इसके अलावा सभी को पूछताछ के दौरान अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया।
TAGGED: ,
close