रामानुजगंज विधायक के बिगड़े बोल..सीईओ को दिया मां बहन की गाली…जूता मारने की धमकी.. अब कह रहे..लोग जानवरों की भी आवाज निकाल लेते हैं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का सनसनीखेज आडियो वायरल सामने आया है। आडियो में बृहस्पति सिंह जमीन पट्टा मामले में एसडीएम प्रफुल्ल रजक को मां बहन की अश्लील गाली बकते हुए सुने जा रहे हैं। गालियां इतनी अश्लील है कि इसे पाठकों के सामने पेश करना भी मुश्किल है। वहीं मामले में अब बृहस्पति सिंह ने आडियों को साजिश का हिस्सा बताया है। लेकिन साजिश कौन कर रहा है इस बात का उत्तर बृहस्पति सिंह के पास भी नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर एसडीएम के साथ गाली गलौज का आडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आडिय़ो में रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह की आवाज भी है। बृहस्पति सिंह एसडीएम प्रफुल्ल रजक के साथ गाली गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। 

         मामला कुछ इस तरह है। विधायक एसडीएम को फोन कर तालाब पट्टे की जानकारी मांगते हैं। साथ ही पूछते हैं कि जब अपील का समय था..पट्टे को क्यों निरस्त किया गया। जानकारी देते चलें कि तालाब पट्टा मामले को कलेक्टर ने प्रार्थी के निवेदन को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने पट्टे को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया।

                 इसी मामले में विधायक रामानुजगंज बृहस्पति सिंह ने प्रफुल्ल रजक को फोन लगाया। कुछ देर बात उन्होने आपा खो दिया। उन्होने जूता मारने से लेकर..मां बहन की अश्लील गालियां दी। वहीं मामले में बृहस्पत सिंह यह भी कहते हैं..उन्होने गाली गलौच नहीं की है। एसडीएम भी दमदार साजिश की कड़ी में शामिल है।

                                    मामले में जब एसडीएम को फोन लगाया गया तो बन्द मिला।

उनके खिलाफ साजिश..आवाज बनायी गयी है    

                मामले में रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि यह साजिश है। साजिश में दमदार लोग शामिल हैं। आवज तो कोई भी बनाकर टेप कर सकता है। गाय भेंड बकरी,बिल्ली जानवरों की भी आवाज लोग निकाल लेते हैं। इंतजार करिए एक दिन सच सामने आ जाएगा। यह आवाज उनकी नहीं है।      

                   

close