बैंक कैशियर लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार..सरगना फरार..पुलिस कप्तान ने कहा.जल्द पकड़ाएगा शातिर

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
रायगढ़—ग्रामीण बैंक के कैशियर पर  देशी कट्टा से फायर करने वाला आरोपी कल्याण खाखा को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खाखा को गिरफ्तार करने  घटना के बाद कोरबा, झारखंड़ में लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी को पुलिस टीम ने झारखण्ड मे धर दबोचा।
 
                थाना धरमजयगढ़ अन्तर्गत ग्रामीण बैंक खम्हार के बैंक कैशियर विनोद लड़का को लूटपाट के लिये “पेशेवर रविवादी गैंग” के 6 आरोपियों ने 1 मार्च 2021 को धरमजयगढ़ से खम्हार मार्ग पर घटना को अंजाम दिया।  लूटपाट के दौरान आरोपियों के हाथ  कुछ नहीं लगा। लेकिन गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आरोपियों ने इस दौोरान दो गोलियां चलाई। इसमें एक गोली  कैशियर विनोद लड़का के दाहिने कंधे के नीचे लगी।, ईलाज के बाद घायल  विनोद लकड़ा खतरे से बाहर हैं । घटना के संबंध में थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया। 
 
            गोलीकांड की घटना पर तत्काल एक्शन में आयी जिला पुलिस दो सप्ताह की सघन जांच पड़ताल के बाद कोरबा जेल में बन्द कुख्यात आरोपी रविवादी के जेल से नेटवर्क चलाने की जानकारी मिली। रविवादी ने ही खम्हार बैंक कैशियर को लूटपाट करने का टारगेट बनाया। पुलिस के अनुसार आरोपी अंजुलस एक्का और संदीप राठिया ने घटना के पूर्व क्षेत्र की रैकी कर घटना को अंजाम दिया था । शातिर आरोपियों ने पुलिस के लिये कोई भी इलेक्ट्रानिक साक्ष्य कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज नहीं छोड़ा था। बावजूद इसके लगातार प्रयास के बाद पुलिस को दो आरोपियों के माध्यम से  रैकी करने की  जानकारी मिली। एक-एक कड़ियों को जोड़कर घटना के मास्टर मांइड  अंजुलस एक्का और संदीप राठिया तक पुलिस पहुंची । घटना में शामिल 4 अन्य आरोपियों का पता चला । धरमजयगढ़ पुलिस ने संदीप राठिया अंजुलस एक्का करनदास महंत  लाजरूस एक्का को गिरफ्तार किया।
 
                आरोपियों के पास से पुलिस ने एक नग पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक लोहे का खुखरी, मोबाइल, 03 बाइक, नकदी 2000 रूपये समेत घायल विनोद लकड़ा का आधार कार्ड, तीन बैंक पासबुक, बैग आरोपियों के पास से बरामद किया। घटना के बाद से वारदात में शामिल आरोपी कल्याण खाखा निवासी झारखंड और अनिल तिर्की निवासी लेमरू कोरबा फरार थे ।
 
       रायगढ़ पुलिस कप्तान के निर्देश पर फरार दोनों आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये एसडीओपी धरूजयगढ़ सुशील नायक की अगुवाई में पुलिस की टीम को तैयार किया गया। इस बीच पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि फारर आरोपी लेमरू, कोरबा और झारखंड में छिपे हैं। पुलिस टीम ने झारखंड के गुमला में आरोपी कल्याण खाखा को गिरफ्तार किया। आरोपी को धरमजयगढ़ लाकर पूछताछ की गयी।
 
                आरोपी कल्याण ठिठियो उर्फ कल्याण खाखा पिता पुलिन्दर ठिठियो उम्र 23 साल ग्राम उदनी थाना डुमरी जिला गुमला झारखंड का रहने वाला है। खाखा ने बताया कि घटना के 8-10 दिन पहले अंजुलस एक्का का भाई लाजरूस एक्का मोबाइल पर कॉल कर लेमरू कोरबा बुलाया था। । उसने बताया कि बैंक कैशियर को लूटना है। 15 से 20 लाख रूपये तक मिल सकते है । घटना के 4-5 दिन पहले अंजुलस और संदीप राठिया ने बैंक का रैकी किया।  कल्याण ने  बताया कि लूटपाट की रणनीति को लेकर 28 फरवरी को  संदीप के मौसी के घर सरदुला में अंजुलस, लाजरूस, अनिल तिर्की, संदीप राठिया, करन राठिया के साथ बैठक हुई। दूसरे दिन यानि 1 मार्च 2021 को सुबह  घटना को अंजाम देने निकले। हम लोगों के पास एक देशी कट्टा के अलावा एक पिस्टल था। 2 नग 9 MM  की गोली थी। अंजुलस एक्का ने एक 7MM का पिस्टल रखा। इसमें 5 राउंड था। करन के एक देशी कट्टा था। इसमें 1 गोली थी। 
    
           सभी लोग तीन बाइक पर कैशियर का पीछा करते हुए दर्राघाटा के आगे मिरीगुड़ा के पास कैशियर को घेरा संदीप ने पिस्टल से कैशियर पर गोली चलाया। तब कैशियर को अपने पास रखे देशी कट्टे से फायर किया। गोली कैशियर के दाहिने कंधे में लगी । बैग लूट लिया। बाद में पाया गया कि बैग में कुछ नहीं है।
 
               आरोपी कल्याण ने पुलिस को  बताया कि घटना के बाद अंजुलस एक्का के घर पर था ।  देशी कट्टा और पिस्टल को लाजरूस को रखने के लिए दिया। लाजरूस हथियारों को छिपाने की जिम्मेदारी अनिल तिर्की को दिया।  अनिल तिर्की अपने घर के पास पेड़ के खोखले में हथियारों को छिपा दिया । इसके बाद हम झारखंड फरार हो गए।
 
         पुलिस कप्तान  संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के निशानदेही पर एक देशी कट्टा जिससे कैशियर पर फायर किया गया और 7 एमएम पिस्टल, 5 राउंड समेत  2 गोली को बरामद किया गया। बहरहाल घटना में शामिल पांचवा आरोपी अनिल तिर्की फरार है। फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
TAGGED:
close