बैंक कैशियर को गोली मार बैग लूट बाइक सवार फरार

Shri Mi
2 Min Read

रायगढ़। आज सुबह जिले के धरमजयगढ़ तहसील क्षेत्र कापू थाना अंतर्गत खम्हार ग्रामीण बैंक के कैशियर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बैग लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ सीएमपीआईडी कॉलोनी के रहने वाले विनोद कुमार लकड़ा खम्हार में ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। आज सुबह लगभग सवा 10 बजे धरमजयगढ़ से खम्हार ड्यूटी जाते वक्त मिरिगुड़ा के करीब अज्ञात बाइक सवारों ने बैंककर्मी विनोद लकड़ा को लूट के इरादे से पीठ पर गोली चलाई। उन्हें धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में प्रारंभिक जांच करने के बाद रायगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

बहरहाल लूट की रकम के बारे में अब तक पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक बैंक कर्मी के बैग में बैंक से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिन्हें आरोपी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा मौके के लिए डाग स्क्वायड साइबर टीम के साथ निकल गए हंै। इसके अलावा क्षेत्र से बाहर निकलने वाले इलाके के सर्चिंग व नाकेबंदी कर दी गयी है। 

दोपहर 3 बजे समाचार लिखे जाने तक कैशियर से क्या लूटा गया है, इसका पता नहीं चला है। जानकारी यह भी मिल रही है कि कैशियर के बैग में महत्वपूर्ण कागजात थे और नगदी राशि कम थी। बहरहाल जांच के बाद ही पता चलेगा कि  गोली मारकर फरार होने वाले अपराधियों ने क्या लूटा है?

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close