सहकारी बैंक लॉकर की चाभी ले उड़े चोर…कैशियर ने की शिकायत…नगदी के साथ मोबाइल पर किया हाथ साफ

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—सहकारी बैंक कैशियर के घर से चोरों ने बैंक लॉकर की चाभी को चुराया है। इसके अलावा मोबाइल और नगद पर भी हाथ साफ किया है। सिविल लाइन पुलिस ने कैशियर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और तिजोरी की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने जरूरी दिशा निर्देश दिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                   बीती रात महाराणा प्रताप चौक निवासी सहकारी बैंक कैशियर के घर चोरों ने धावा बोला। कैशियर ने मामले की शिकायत आज सिविल लाइन पुलिस थाने में की है। हरीश पाण्डेय ने बताया कि वह बृहस्पति बाजार स्थित नागरिक सहकारी बैंक में कैशियर के पद पर काम करता है। घटना के दिन हमेशा की तरह बैंक का काम काम निपटा कर घर आया है। हमेशा की तरह लाकर की चाभी को निश्चित स्थान पर रख दिया।

                                   रात को अज्ञात चोरों ने घर में धावा बोला। घटना की जानकारी उन्हें सुबह हुई। चोरों ने घर से 10 हजार रूपए नगद और कीमती मोबाइल की चोरी की। छानबीन के दौरान मालूम हुआ कि अज्ञात चोरों ने बैंक लाकर की चाभी को भी पार कर दिया है। मामले की जानकारी बैंक कर्मचारियों को भी दी। इसके बाद घटना की लिखित शिकायत करने पुलिस थाना पहुंचा है।

                                              हरीश पाण्डेय की शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। इसके बाद बैंक का भी निरीक्षण किया। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का आरोप दर्ज किया है। पुलिस ने हरीश पाण्डेय को कुछ दिशा  निर्देश भी दिेए हैं। साथ ही आरोपी चोर को जल्द पकड़ने का दावा भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close