Bank Holiday- जनवरी 2023 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम

Shri Mi
2 Min Read

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने जनवरी 2023 महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। सूची के अनुसार जनवरी महीने में बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि इनमें से कुछ छुट्टियां राज्य विशिष्ट होंगी यानी केवल कुछ राज्यों/क्षेत्रों में ही उन तारीखों पर बैंकों में अवकाश रहेगा। देश भर के सभी बैंकों द्वारा राष्ट्रीय बैंक अवकाश को माना जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सभी बैंक छुट्टियों को 1881 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act of 1881) के तहत चार अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है इसमें हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, बैंक्स क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलीडे शामिल है। जानिए जनवरी 2023 में किन 13 दिनों तक बैंक की रहेंगी। इनमें वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल होंगी।

बैंक छुट्टी की लिस्ट

रविवार, 1 जनवरी 2023: वीकेंड/नव वर्ष – सभी राज्य

सोमवार, 2 जनवरी 2023: नए साल का जश्न – आइजोल, मिजोरम

मंगलवार, 3 जनवरी 2023: इमोइनु इरत्पा – इंफाल

बुधवार, 4 जनवरी 2023: गण-नगाई- इम्फाल

रविवार, 8 जनवरी 2023: वीकेंड- सभी राज्य

शनिवार, 14 जनवरी 2023: दूसरा शनिवार/मकर संक्रांति

रविवार, 15 जनवरी 2023: पोंगल/माघ बिहू और वीकेंड

रविवार, 22 जनवरी 2023: वीकेंड – सभी राज्य

सोमवार, 23 जनवरी 2023: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

गुरुवार, 26 जनवरी 2023: गणतंत्र दिवस – सभी राज्य (राष्ट्रीय अवकाश)

शनिवार, 28 जनवरी 2023: चौथा शनिवार- सभी राज्य

रविवार, 29 जनवरी 2023: वीकेंड – सभी राज्य

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close