बीच बाजार चैन स्नैचिंग..मोटरसायकल छोड़कर भागे दोनो आरोपी..सीसीटीवी से शुरू हुई तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— शाम करीब 5 बजे के आसपास कोतवाली थाना क्षेत्र के सदरबाजार में भीड़ भाड़ के बीच सरेआम चैन स्नौचिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार दोनों आरोपियों का लोगों ने पीछा किया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान के गनर ने भी पीछा किया। इसी बीच दोनों आरोपी होन्डा साइन छोड़कर फरार हो गए। बहरहाल पुलिस सदर बाजार के कैमरों को खंगाल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि रूटीन में सदरबाजार से होते हुए सिटी कोतवाली की तरफ आ रहा था। घटना करीब पांच बजे के आसपास की है। साड़ी सेन्टर के सामने भीड़ भाड देखने के साथ कुछ लोग पकड़ो पकड़ो चिल्ला रहे थे।

            गाड़ी रोकने के बाद हालात का जायजा लेने के साथ गनर को आरोपी के पीछे दौड़ाया। भीड़ भी आरोपियों का पीछा कर रही थी। सिम्स चौक के पास आरोपी को स्थानीय लोगों ने घेर कर पकड़ा। लेकिन दोनो आरोपी मोटरसायकल छोड़कर भागने में कामयाब रहे। गाडी और आरोपी के जूता को बरामद को बरामद किया गया है। गाड़ी में स्वेटर भी पाया गया। 

                 महिला ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर बताया कि एक तोला सोने का चैन आरोपियों ने झपट्टा मारकर ले गए है। उसके साथ उनकी बेटी भी थी।

               पुलिस ने अपराध दर्ज कर एक टीम को क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने का निर्देश दिया है। साथ ही मोटरसायकल मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

close