रायपुर रवाना होने से पहले..ट्रक समेत 17 लाख का कबाड़ बरामद..दो आरोपी पर पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस और एन्टी क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 10 चक्का वाहन समेत करीब 16 लाख रूपयों का कबाड़ जब्त किया है।संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जब्त कबाड़ करीब 21 हजार किलोग्राम से अधिक है। आरोपियों के खिलाफ41(1-4) और 379 का अपराध दर्ज हुआ है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम सरवन कुमार  और रंजीत कुमार मार्को है। दोनो आरोपी थाना पसान कोरबा के रहने वाले हैं। 
            एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि कबाड़ का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही एंटी क्राइम और सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गुम्बर पेट्रोल पम्प मेन रोड के पास 10 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी10एच 2369 को रूकवाकर पूछताछ को अंजाम दिया गया।
               ट्रक सवार व्यक्तियों ने अपना नाम  सरवन कुमार चिचाम और रंजीत कुमार मार्को बतायाष। दोनो आरोपियों ने मांग करने पर कबाड़ सम्बधित किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किया। आरोपियों ने बताया कि अवैध कबाड बिक्री करने रायपुर लेकर जा रहे हैं।
             पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के स्क्रेब, वाहन के कटे पार्ट्स, टीन, एंगल, पाईप, पुरानी सरिया, लोहे के चैनल गेट और अन्य सामान समेत 10 चक्का ट्रक को अपने कब्ज में लिया। आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
TAGGED: ,
close