कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान सिमरिया में भगदड

    _20171104_115054नईदिल्ली।बिहार के बेगूसराय में सिमरिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गये। बेगूसराय के डीएसपी मिथलेश कुमार ने तीन मौतों की पुष्टि की है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौत पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की राशि दिये जाने की घोषणा की है।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने भी घटना पर दुख प्रकट किया है।

    Join WhatsApp Group Join Now

                               उन्होंने कहा, ‘कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान गंगा घाट पर भगदड़ से हुई श्रध्दालुओं की मौत की खबर से दुखी हूं ।सरकार को भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए था।’हादसा गंगा घाट तक जाने में संकरे रास्ते से गुजरने वाली सीढ़ी से उतरने के दौरान हुआ।

                            भगदड़ के बाद प्रशासन के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।कार्तिक पूर्णिमा की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है। यह दिन गंगा स्नान-दान के लिए श्रेष्ठ माना जाता है और बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में लोग गंगा तट पर स्नान के लिए जमा होते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    close