किसान यात्रा का बेलतरा में स्वागत..राजेन्द्र ने बताया..आक्रोश में प्रदेश की जनता

IMG-20171209-WA0023बिलासपुर—जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान अधिकार न्याय पदयात्रा की टीम बिल्हा ब्लॉक के विधानसभा बेलतरा क्षेत्र में पहुंची। पदयात्रा गतौरी से शुरू होकर,सेमरताल,जलसो, बनियाडीह, पौसरा,परसोड़ी के बाद परसदा में राजेन्द्र शुक्ला के भाषण के साथ खत्म हुई।

Join WhatsApp Group Join Now

                     सभा को राजेन्द्र ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सरकार से 2100 रुपये समर्थन मूल्य ,3 साल का बचत बोनस और 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की मांग करती है। वादा करने के बाद भी सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीद रही है। मनरेगा मजदूरों को सालों पहले का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। बिलासपुर समेत पूरा प्रदेश भंयकर आकाल की चपेट में है। किसान और गरीब दाने दाने को मोहताज हैं। खेती चौपट हो चुकी है। किसान कर्ज के बोझ से फांसी पर झूल रहा है।

यह भी पढ़ें -  धिक्कार दिवस और कांग्रेस की दहाड़

                    राजेन्द्र ने कहा कि सरकार से किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ़ करे। इसके पहले किसानों का धैर्य टूटे सरकार जल्द से जल्द शासकीय अनुदान और फसल बीमा का भी लाभ दे। वनवासियों को पट्टा भी दिया जाये। राजेन्द्र ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का खुला खेल ना चलता हो। निरंकुश हो चुके अधिकारियों पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है। लेकिन ऐसा संभव होता दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि भ्रष्टाचार के खेल में भाजपा नेता भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Board Exams 2021: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित,इस महीने होंगे पेपर

                   प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोजगार युवक दर दर भटक रहे हैं।सरकार आउटसोर्सिंग से पदों को भरती कर रही है। सरकार ने आउटसोर्सिंग पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। अनुसूचित जाति,जनजाती और महिलाओं पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षाकर्मियों की आवाज को लाठियों से दबा दिया गया। लोगों में भयंकर आक्रोश है। आक्रोश का खामियाजा भाजपा नेताओं को भुगतना ही होगा।

यह भी पढ़ें -  बिलासपुर नगर निगम:कडा मुक़ाबला,34 मे बीजेपी और 33 मे काँग्रेस आगे,नरेंद्र बोलर-बसंत शर्मा हारे

                     पदयात्रा में राजेन्द्र साहू, प्रमोद नायक, भुनेश्वर यादव ,झगरराम सूर्यवंशी , रमेश कौशिक , चंद्रप्रकाश वाजपेयी, अजय सिंह ,अनिल चौहान ,अशोक शुक्ला ,नीरज सोनी ,वीरेंद्र गौरहा,राकेश गौरहा ,साखन दर्वे,त्रिलोक श्रीवस , जगदीश कौशिक,जसबीर गुम्बर ,अनीता लवहात्रे ,अंजू सोनी ,प्रतिभा सहारे ,धनंजय यादव सुभाष ठाकुर समेत सैकड़ों कांग्रेसी और ग्रामीम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...