जनजागरण पदयात्रा का एलान..कांग्रेस नेता ने कहा..समस्या खत्म होने तक चलाएंगे अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20171006131840बिलासपुर— कांग्रेस के जिला महामंत्री पिनाल उपवेजा ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अहिंसा बेलतरा जनसमस्या निवारण रैली निकालने का एलान किया है। पिनाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले जिला कलेक्टर को बेलतरा से जुड़ी तमाम समस्याओं से अवगत कराया गया। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने समस्याओं का निवारण करना तो दूर…विचार भी नहीं किया। इसलिए जरूरी हो गया था कि गांव के लोग एकत्रित होकर बेलतरा जनजागरण अभियान चलाए। पिनाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जनजागरण पदयात्रा अभियान तब तक चलेगा..जब तक जिला प्रशासन बेलतरा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण ना कर दें। पिनला ने बताया कि अभियान में कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  जिला कांग्रेस महामंत्री पिनाल उपवेजा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बेलतरा में समस्याओं का अम्बार है। ध्यान दिलाए जाने के बाद भी जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को नजरअदाज कर दिया है। मामले को लेकर कुछ दिन पहले कलेक्टर से मुलाकात भी की। बावजूद इसके ग्रामीणों की आवाज को अनसुना कर दिया गया। इसलिए जरूरी है कि जिला प्रशासन का ध्यान क्षेत्र वासियों की तरफ दिलाने जनजागरण अभियान चलाया जाए। पार्टी और ग्रामीणों के सहयोग से पांच चरणों में बेलतरा जनजागरण अभियान का आगाज 8 अक्टूबर से किया जाएगा।

                   पिनाल ने बताया कि पदयात्रा अभियान का पहला चरण 8 अक्टूबर को शुरू होकर 16 अक्टूबर तक चलेगा। पहले चरण की पदयात्रा पांच भागों में होगी। पहले खण्ड में 8 अक्टूबर को सिंघरी गांव, दूसरे खण्ड में 10 अक्टूबर को रानीगांव, तीसरे खण्ड में 12 को लच्छनपुर, 14 को कछार और 16 को लखराम से सभी पदयात्री जनजागरण पर निकलेंगे। यात्रा निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। यात्रा का समापन क्रमशः अकलतरी, नवागांव,पेंडरवा, चुमकवा और डंगनियां में  होगा। इस दौरान भरवीडीह,लखराम,जेंजराडीह,दुलहरा,गोंदईया,ओकलाही,अमतरा,मोहतराई,अकलतरी और खैरा में आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

               कांग्रेस नेता पिनाल उपवेजा ने पदयात्रा को राजनीति से जोड़कर नहीं देखने को कहा। उन्होने बताया कि बेलतरा जनजागरण पदयात्रा आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान खींचना है। साथ ही ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है।

close