मुख्यमंत्री ने बेमिसाल 14 साल के लिए की सफलता के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपनी सरकार के  14 साल की यात्रा में लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आज राजधानी से लेकर सभी जिलों में कार्यरत समस्त विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की यात्रा के दौरान मिली कामयाबी का श्रेय आम जनता की मेहनत और राज्य शासन तथा प्रशासन की एक बेहतर कार्य संस्कृति को भी दिया जाना चाहिए।डॉ. सिंह ने मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को सवेरे चाय पर आमंत्रित किया। मुख्य सचिव श्री ढांड और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सरकार के स्वर्णिम 14 वर्ष के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. सिंह के नेतृत्व में सरकार के बेमिसाल 14 साल इस महीने की 7 तारीख को पूर्ण हो चुके हैं और 12 दिसम्बर को डॉ. सिंह अपनी तीसरी पारी के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण कर पांचवे वर्ष में प्रवेश करेंगे। उन्होंने आज चाय पर चर्चा के दौरान इन वरिष्ठ अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा – सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और प्रदेश में विकास का एक नया और सकारात्मक वातावरण बनाने में आप सबने सराहनीय योगदान दिया है।

                 राज्य के शांतिपूर्ण विकास में आपकी भागीदारी काफी महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह भागीदारी आगे भी बनी रहेगी।     मुख्यमंत्री ने कहा – सबके के साथ सबके विकास की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनता के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड के साथ प्रशासन की एक अच्छी टीम छत्तीसगढ़ में काफी लगन और मेहनत से काम कर रही है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी समय-समय पर इसके लिए छत्तीसगढ़ के शासन-प्रशासन सहित मंत्रियों और अधिकारियों की तारीफ की है।

                   मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य का आर्थिक प्रबंधन बेहतर हुआ है और हाल ही में ग्लोबल ग्लोबल रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को नागरिक सेवाओं की प्रदायगी में देश का प्रथम, रोजगार उपलब्ध कराने में द्वितीय, मैन्यूफ्रेचरिंग, व्यापार, परिवहन और संचार सुविधाओं में द्वितीय स्थान दिया है। निश्चित रूप से यह छत्तीसगढ़ में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासन तंत्र की बेहतर कार्य संस्कृति का परिचायक है। विगत 14 वर्ष में राज्य में सड़क नेटवर्क और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार में भी सफलता मिली है।

                प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों की संख्या 21 हजार 600 से बढ़कर 62 हजार तक पहुंच गई है। प्रांरभ में मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड और  प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

                 मुख्य सचिव ने अपने उद्बोधन में 14 वर्ष की सफल विकास यात्रा के लिए मुख्यमंत्री को सभी अधिकारियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह ने कहा – विगत 14 वर्ष में  डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए है, जो माइल स्टोन की तरह यादगार बन गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close