रायगढ़।विकासखंड शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ ने सभी संकुल प्राचार्य/सर्व शैक्षिक समन्वयक विकासखंड रायगढ़ को हड़ताल अवधि के अवकाश स्वीकृति के संबंध मे आवेदन प्रस्तुत करने को लेकर पत्र लिखा है।जारी पत्र मे उल्लेख है कि फेडरेशन के आह्वान पर हड़ताल मे शामिल अवधि 25/07/2022 से 29/07/2022 और 22/08/2022 से 01/09/2022 तक इस कार्यालय के अधीनस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी का नियमानुसार अवकाश स्वीकृति के लिए अर्जित अवकाश का प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रारूप मे भरवाकर संकुल का सूची के साथ तीन दिनो के भीतर जमा करवाने की बात कही गई है।
